मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
Published by: ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

गौरा। दिनांक 25 सितम्बर 2025 को मिशन शक्ति-5 के तहत नारी सुरक्षा, नारी शक्ति, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
थाना क्षेत्र फतनपुर अंतर्गत ग्राम सभा हरपाल मऊ में चौपाल का आयोजन किया गया, जिसकी जिम्मेदारी थानाध्यक्ष श्री राजेंद्र त्रिपाठी, मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक श्री प्रदीप कुमार, एंटी रोमियो टीम प्रभारी म0उपनिरीक्षक रेखा, महिला आरक्षी सारिका सिंह, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी एवं कांस्टेबल अभिषेक सिंह ने संभाली।
चौपाल में बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने संवाद स्थापित कर उन्हें न केवल नारी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया, बल्कि आत्मनिर्भरता एवं आत्मरक्षा की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।
महिलाओं और बालिकाओं को सरकार एवं पुलिस द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख हैं–
वूमेन पॉवर लाइन – 1090
महिला हेल्पलाइन – 1813
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
पुलिस आपातकालीन नंबर – 112
चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
स्वास्थ्य सेवा – 102/108
साथ ही थाना फतनपुर का CUG नंबर – 7839864109
इसके अतिरिक्त महिलाओं को कौशल विकास योजना, कन्या सुमंगला योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपनी समस्याओं को पुलिस अधिकारियों के साथ साझा किया। पुलिस ने उन्हें हर संभव सहयोग और सुरक्षा का आश्वासन दिया। चौपाल में यह संदेश दिया गया कि समाज के हर स्तर पर महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।



