उत्तर प्रदेश

जिले के कुंडा क्षेत्र के परानुपुर, टिकरी,गांव में राजन जी महाराज का राम कथा कार्यक्रम 11 से 19 अक्टूबर तक, कथा से पूर्व राजन जी महाराज का हुआ भव्य और दिव्य स्वागत

Published by:ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

प्रतापगढ़। कुंडा क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल एक बार फिर चरम पर है। परानुपुर, टिकरी, दशरथपुर गांवों में पूज्यनीय राजन जी महाराज के पावन मुखारबिंदु से भव्य राम कथा प्रवचन महोत्सव का आयोजन 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस पावन आयोजन के मुख्य आयोजक आनंद पाण्डेय हैं, जिन्होंने श्रद्धालुओं के सहयोग से इस विशाल धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा तैयार की है।

आयोजन के शुभारंभ के अवसर पर कुंडा की धरती पर राजन जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। महाराज जी के चाहने वाले जगह जगह पर महराज जी के स्वागत के लिए रस्ते में फूल-मालाओं और जयकारों के साथ महाराज श्री का अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम “जय श्री राधे-कृष्ण”, “हरी बोल” जैसे उद्घोषों से गूंज उठा।

पहले दिन कथा प्रारंभ से पूर्व विधिवत कलश यात्रा और पूजन-अर्चन किया जाएगा , जिसमें सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल होंगी। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां प्रतिदिन सायं कथा व प्रवचन के माध्यम से राजन जी महाराज भक्तों को धर्म, भक्ति और जीवन के आदर्श संदेश देंगे।

कार्यक्रम में प्रतिदिन क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। आयोजक समिति ने बताया कि कथा के समापन दिवस पर  हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

कुंडा क्षेत्र में यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम बन गया है। स्थानीय लोग इसे क्षेत्र के लिए एक सौभाग्यपूर्ण अवसर बता रहे हैं। यह आयोजन पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क और तैयार है। इस भव्य और विशाल आयोजन को लेकर जिला प्रशाशन ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किया है। आयोजन के विशालता को मद्देनजर सुरक्षा का भरपूर इंतजाम जिला प्रशासन द्वारा किया गया है।

 

यह आयोजन पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस भव्य और विशाल आयोजन को लेकर जिला प्रशाशन भी पूरी तरह से सतर्क है और कथा स्थल पर विशेष सुरक्षा का प्रबंध जिला प्रशासन द्वारा किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *