उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को मिला नया मुख्य सचिव, शशि प्रकाश गोयल ने संभाली कमान

ब्यूरो चीफ :दीपांशु तिवारी

लखनऊ।अटकलों पर विराम लगाते हुए आखिरकार शशि प्रकाश गोयल को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया गया है। मंगलवार को उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करते ही यह साफ हो गया कि मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं दिया गया है।

इस मौके पर निवर्तमान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह भी उपस्थित रहे और नए मुख्य सचिव को शुभकामनाएं दीं। लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लग चुका है।

शशि प्रकाश गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सलाहकारों में गिने जाते रहे हैं। बतौर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (मुख्यमंत्री कार्यालय) उन्होंने राज्य की नीतियों के क्रियान्वयन में निर्णायक भूमिका निभाई है।

सीएम योगी के पहले कार्यकाल से ही गोयल मुख्यमंत्री कार्यालय की रीढ़ माने जाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को सरकार के प्रशासनिक संतुलन और भविष्य की रणनीति के लिहाज से बड़ा कदम माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो यह चयन पूरी तरह भरोसे और प्रशासनिक दक्षता के आधार पर हुआ है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *