उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से करें पोस्ट अफवाह फैलाना अपराध है : एसपी डॉ. अनिल कुमार

बेल्हा/प्रतापगढ़ ब्यूरो चीफ: दीपांशु तिवारी

प्रतापगढ़ पुलिस सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भ्रामक और सांप्रदायिक पोस्टों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर सोच-समझकर और जिम्मेदारी के साथ पोस्ट करें। उन्होंने कहा कि समाज में जातीय/सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने, देश विरोधी भावना भड़काने और महापुरुषों व गणमान्य नागरिकों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

डॉ. कुमार ने समस्त थाना प्रभारियों और साइबर सेल को ऐसे मामलों में तत्परता से कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। अब तक कई मामलों में अभियोग दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ साक्ष्यों के साथ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने युवाओं को आगाह किया कि सोशल मीडिया का गलत उपयोग उनके करियर, शिक्षा और सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए भ्रामक व भड़काऊ पोस्टों से बचें और ऑनलाइन माध्यमों का रचनात्मक उपयोग करें।

जनअपील:
जनपदवासी किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर न करें। यदि कोई ऐसी गतिविधि करता है तो संबंधित थाने, साइबर सेल या हेल्पलाइन पर सूचना दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

प्रतापगढ़ पुलिस — कानून व्यवस्था हेतु प्रतिबद्ध, जनसहयोग अपेक्षित।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *