उत्तर प्रदेश

नोएडा के सेक्टर 55 में चोरी का प्रयास नाकाम जागरूक पड़ोसियों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, पुलिस नहीं पकड़ पाई चोरों को

Published by धर्मेंद्र शर्मा

नोएडा के सेक्टर 55 स्थित ई-84 नंबर के एक आवासीय घर में रात करीब 11:00 बजे 4 से 5 चोरों ने दरवाजा तोड़कर चोरी का प्रयास किया। घर में उस समय कोई मौजूद नहीं था, क्योंकि मकान मालिक 5 जून से किसी व्यक्तिगत कार्य से विदेश यात्रा पर गए हुए हैं।

हालांकि पड़ोसियों की सतर्कता से एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। बंद घर से संदिग्ध आहट सुनकर पड़ोसियों ने तत्काल संज्ञान लिया, जिससे घबराकर चोर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मकान मालिक के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और घटना का निरीक्षण किया। उन्होंने टूटे हुए ताले हटाकर घर में नए लॉक लगवाए।

स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि यदि समाज सजग न होता, तो बड़ी चोरी हो सकती थी। इस घटना ने पुलिस प्रशासन की सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब लोग शहर से बाहर जाते हैं, तो उनकी संपत्ति की सुरक्षा किसके भरोसे छोड़ी जाए?

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मात्र औपचारिकता निभाई और कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिखी। क्षेत्रीय निवासियों ने मांग की है कि रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *