
भारतीय फैशन और दृश्यात्मक कहानी कहने की दुनिया में एक नया और प्रभावशाली अध्याय जुड़ने जा रहा है। कच्चा लेमन प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत ‘सुल्तान – द कैलेंडर 2026’ एक ऐसा महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जो भारत की प्राकृतिक सुंदरता को अंतरराष्ट्रीय फैशन की सौंदर्य दृष्टि के साथ खूबसूरती से जोड़ता है।
इस विशेष कैलेंडर की परिकल्पना और रचनात्मक प्रस्तुति में अनुपमा प्रकाश — द विज़न, द वॉयस, द वाइब तथा सुल्तान मलिक की सशक्त और नवाचारी सोच साफ तौर पर दिखाई देती है। यह कैलेंडर देश के विभिन्न मनोहारी प्राकृतिक स्थलों पर फिल्माया गया है, जहां पहाड़, झरने, नदियां और घने जंगल फैशन फ्रेम का अहम हिस्सा बनते नजर आते हैं।
इस प्रोजेक्ट को सिनेमाई रूप देने की ज़िम्मेदारी सिद्धार्थ सोनी और उनकी टीम सोनी फिल्म्स ने निभाई है। उनकी उत्कृष्ट सिनेमैटोग्राफी ने हर फ्रेम को अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता और भव्यता प्रदान की है।
कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर असफाक अहमद द्वारा तैयार किए गए परिधान प्रकृति के रंगों और बनावट के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाते हैं। वहीं, टॉम्स सैलून द्वारा किया गया मेकअप हर लुक में ग्लैमर और शालीनता का संतुलित मेल प्रस्तुत करता है।
इस कैलेंडर में काश्वी कंचन, मुस्कान राजपूत और रचना सिंह जैसी तीन खूबसूरत और प्रतिभाशाली मॉडल्स अपनी दमदार मौजूदगी से प्रोजेक्ट को खास बनाती हैं।
‘सुल्तान – द कैलेंडर 2026’ केवल एक कैलेंडर नहीं, बल्कि भारत की प्राकृतिक विरासत को वैश्विक फैशन मंच पर प्रस्तुत करने की एक अनूठी पहल है, जो आने वाले समय में फैशन और रचनात्मक उद्योग के लिए एक नया मानक स्थापित करने जा रही है।