उत्तर प्रदेश

फ़तनपुर पुलिस की प्रभावशाली कार्यवाही: दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Published by: ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

 

बेल्हा। थाना फतनपुर पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त सुशील कुमार सरोज को गिरफ्तार कर समाज में सुरक्षा व न्याय की भावना को मजबूत किया है। यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन की त्वरित, प्रतिबद्ध और प्रभावी कार्यप्रणाली का परिचायक बन गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्त सुशील कुमार सरोज पुत्र राजाराम सरोज उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम बुढौरा थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ द्वारा वादिनी के साथ जबरन दुष्कर्म करने, मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। पीड़िता की तहरीर पर थाना फतनपुर में धारा 69/352/351(3) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

 

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी फतनपुर श्री राजेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में उपनिरीक्षक प्रभांशु कुमार राय मय हमराह कांस्टेबल धुर्वेश कुमार शामिल थे।

 

टीम ने क्षेत्रीय निगरानी और मुखबिर सूचना के आधार पर सतत छानबीन व गहन जांच-पड़ताल की। तत्पश्चात् तर्रोईडीह नदी पुल के पास से अभियुक्त सुशील कुमार सरोज को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। अभियुक्त की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई, जब वह वारण्टी पर था और विवेचना के दौरान लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचने का प्रयास कर रहा था।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

➡️ नाम – सुशील कुमार सरोज

➡️ पिता का नाम – राजाराम सरोज

➡️ उम्र – करीब 30 वर्ष

➡️ पता – ग्राम बुढौरा, थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़

 

थाना प्रभारी श्री राजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत मुकदमे में त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा ताकि पीड़िता को न्याय दिलाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि थाना फतनपुर का मुख्य उद्देश्य अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई कर आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

 

इस कार्यवाही के बाद क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता एवं त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना हो रही है। समाजसेवियों, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने थाना फतनपुर पुलिस के इस सक्रिय रवैये को सकारात्मक कदम बताते हुए अपने समर्थन व आभार व्यक्त किए हैं।

 

अगले चरण में पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के साथ-साथ मामले की पूरी निष्पक्ष विवेचना की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *