उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू का कहर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Published by धर्मेंद्र शर्मा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में गर्मी ने अपना कहर ढाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर से सटे जिलों, बुंदेलखंड और पूर्वी यूपी के क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए आगरा, बुंदेलखंड और दिल्ली से सटे लगभग 15 जिलों में लू (हीट वेव) की चेतावनी जारी की है।

सोमवार को प्रयागराज, वाराणसी, आगरा और झांसी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। शाहजहांपुर, गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया, बस्ती, मुजफ्फरनगर, इटावा और अलीगढ़ जैसे जिलों में भी सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया, जिससे लोगों को दिन और रात दोनों समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मंगलवार से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से पुरवा हवाएं चलने और तराई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

हीट वेव की चेतावनी वाले जिले:
गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *