फतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — कांस्टेबल की सतर्कता से 10,000 रुपये का इनामिया अन्तरजनपदीय गैंगस्टर आरोपी गिरफ्तार
Published by : ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

गौरा। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर तथा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर की जा रही कड़ी कार्रवाई का एक और महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया है। कंस्टेबल आशुतोष तिवारी की सतर्कता और त्वरित सूचना पर उप निरीक्षक प्रदीप कुमार की टीम ने गैंगस्टर एक्ट के गंभीर अभियोग में वांछित 10,000 रुपये के इनामिया अन्तरजनपदीय आरोपी धर्म चंद्र राजभर को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त पर जनपद प्रतापगढ़ एवं जनपद चंदौली में गौवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, हत्या का प्रयास और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था तथा पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
कां आशुतोष तिवारी ने लगातार निगरानी, मुखबिर तंत्र और कड़ी घेराबंदी के बाद आखिरकार अभियुक्त को दबोच लिया। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी सफलता माना है, क्योंकि आरोपी पहले भी कई बार गिरफ्तारी से बचने के लिए स्थान बदलता रहा था।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।
थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम की तत्परता और ईमानदारी से आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी। कां0 आशुतोष तिवारी की सतर्कता विशेष रूप से प्रशंसनीय रही।
फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
फतनपुर पुलिस की इस सफलता से अपराधियों में हड़कंप और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों ने उप निरिक्षक प्रदीप कुमार की टीम द्वारा किये गए इस सराहनीय कार्य की सराहना की है। फतनपुर पुलिस का अपराध और अपराधियों के लिए थाना क्षेत्र में कोई स्थान नहीं है।



