देश

कमायनपुर बाजार में दिनदहाड़े गोलीकांड मचा हड़कंप, युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Published by :ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

ब्रेकिंग न्यूज़ प्रतापगढ़ — कमायनपुर बाजार में दिनदहाड़े गोलीकांड, युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के कमायनपुर बाजार में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सरे बाजार एक युवक को बदमाश ने गोली मार दी। घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक जमीन पर गिर पड़ा। गोली लगने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार दिल्ली में हुए किसी विवाद का बदला आरोपी ने गांव में लेकर इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी के बीच कुछ दिनों पहले दिल्ली में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसकी रंजिश में आज आरोपी ने भीड़भाड़ वाले बाजार में हथियार से फायर कर युवक की जान ले ली।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर तत्काल सीओ लालगंज, थानाध्यक्ष सांगीपुर सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश घटना के तुरंत बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है ताकि घटना के पीछे की वजह और स्पष्ट हो सके। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस गोलीकांड से कमायनपुर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

जुड़े रहिए… आगे की अपडेट जल्द।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *