उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 60 जोड़ों का विवाह संपन्न

रिपोर्ट : दीपक मिश्रा

गाजियाबाद (दीपक मिश्रा) : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत विकास खण्ड भोजपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 60 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। योजनान्तर्गत 25,000/- की उपहार सामग्री (वर-वधु के कपडे, चाँदी की बिछिया व पायल, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कूकर, ट्राली बैग, वैनिटी किट एवं दीवार घड़ी इत्यादि ) विवाहित जोड़े को दिया जाता है। उक्त के अतिरिक्त कन्या के बैंक खाते में 60,000/- की धनराशि भुगतान किये जाने का प्राविधान है। सम्पन्न हुये सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के 26, अन्य पिछडा वर्ग के 9, सामान्य वर्ग के 10 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 15 जोड़े कार्यक्रम में शामिल हुये। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित 45 हिन्दू जोड़ों का हिन्दू रीति रिवाज से फेरे एवं जयमाल तथा मुस्लिम वर्ग के 15 जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख क्षेत्र पंचायत भोजपुर सुचेता सिंह, विधायक मोदीनगर प्रतिनिधि करनवीर सिंह एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष चौधरी तथा मुख्य विकास अधिकारी, गाज़ियाबाद अभिनव गोपाल द्वारा उपस्थित विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी, गाज़ियाबाद संदीप चौधरी एवं समाज कल्याण विभाग तथा विकास खण्ड, भोजपुर कार्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति एवं सहयोग सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *