रामापुर बाजार में मोबाइल चोर रंगे हाथ पकड़ा गया, पुलिस के हवाले किया गया आरोपी
Published by:ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

रामापुर । फ़तनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब बाजार वासियों ने एक मोबाइल चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, नितिन सरोज पुत्र दिनेश उर्फ पप्पू सरोज निवासी बेहदोल खुर्द थाना फतनपुर अमित टेलीकॉम की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचा था।
बताया जा रहा है कि दुकान पर भीड़ अधिक होने के कारण दुकानदार ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसी बीच नितिन ने मौका पाकर दुकान में रखा नया मोबाइल फोन चुरा लिया और भीड़ का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।
थोड़ी देर बाद जब दुकानदार ने मोबाइल गायब देखा तो तुरंत बाजार वासियों को जानकारी दी। बाजार वासियों की सतर्कता से चोर की तलाश शुरू की गई और थोड़ी दूरी पर नितिन को पकड़ लिया गया।
लोगों ने उसे पकड़कर दुकान पर लाया और पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया तथा चोरी किया गया मोबाइल वापस कर दिया। इसके बाद बाजार वासियों ने आरोपी को फतनपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।



