उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ से बड़ी खबर — मिशन शक्ति फेज-5 के तहत फतनपुर पुलिस की जागरूकता पहल 

Published by: ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

फतनपुर (प्रतापगढ़)।  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत आज दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को थाना फतनपुर क्षेत्र के बेहदौल कला में महिलाओं एवं बालिकाओं के बीच व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान का नेतृत्व एंटी रोमियो टीम प्रभारी एवं मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक रेखा देवी ने किया। उनके साथ महिला कांस्टेबल ज्योति यादव, महिला कांस्टेबल सारिका सिंह तथा कांस्टेबल रामप्रताप यादव भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और ग्रामीण बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

रेखा देवी ने बालिकाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न की स्थिति में वे बिना संकोच तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए अनेक सेवाएं शुरू की गई हैं, जिनमें —

👉 112पुलिस आपातकालीन सेवा

👉 1076माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

👉 1090वीमेन पावर लाइन

👉 102स्वास्थ्य सेवा

👉 1098चाइल्ड हेल्पलाइन

👉 1930साइबर अपराध हेल्पलाइन

👉 181महिला हेल्पलाइन

👉 9454404109थाना फतनपुर का सीयूजी नंबर शामिल हैं।

टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को बताया कि मिशन शक्ति, नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन जैसे अभियानों का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और जागरूक बनाना है।

इस दौरान टीम ने पोस्टर और पंपलेट के माध्यम से भी जानकारी दी और उपस्थित लोगों से इन संदेशों को अपने परिवार और गांव की अन्य महिलाओं तक पहुंचाने की अपील की।

🔹 थाना फतनपुर, जनपद प्रतापगढ़

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *