उत्तर प्रदेश

ड्रोन चोरों की अफवाह से दहला यूपी, ग्रामीण रात रात भर जाग कर दे रहे हैं पहरा

Published by: ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

 

बेल्हा। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और गांव-गांव में फैल रही “ड्रोन चोर” की अफवाह ने पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। अफवाह के चलते गांवों और कस्बों में लोग लाठी-डंडे, धारदार हथियार और डंडों के साथ रातभर सड़कों पर चौकसी कर रहे हैं। हालात यह हैं कि कहीं भी कोई अनजान व्यक्ति दिखाई दे जाए तो भीड़ उसे चोर समझकर घेर लेती है और कई जगहों पर मारपीट की घटनाएं भी सामने आई हैं। इसी क्रम में प्रतापगढ़ में भी ड्रोन की अफवाह तेजी से फैल रही है और ग्रामीण पूरी पूरी रात जाग जाग कर अपने अपने गांव और घर की रखवाली कर रहे हैं।

 

📌 गांव-गांव में अफवाह से खौफ

बताया जा रहा है कि अफवाह फैली है कि अज्ञात गिरोह ड्रोन की मदद से घरों पर नजर रखकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। इस झूठी बात ने ग्रामीणों को इतना डरा दिया है कि लोग समूह बनाकर रातभर पहरा दे रहे हैं। कई जगहों पर ग्रामीणों ने सड़कों पर बैरिकेड जैसे इंतजाम कर दिए हैं और अजनबियों को रोककर पूछताछ कर रहे हैं।

 

📌 अनजान चेहरे पर शक, कई निर्दोष पिटे

अफवाह का सबसे खतरनाक असर यह हुआ कि राह चलते अजनबियों को ग्रामीण संदिग्ध मानकर उन पर हमला कर रहे हैं। कुछ मामलों में निर्दोष लोग बुरी तरह पिट गए। पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध सूचना पर तुरंत थाने को सूचित करें, अपने स्तर पर कानून हाथ में न लें।

 

📌 पुलिस की अपील और अलर्ट

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि “ड्रोन चोर” की कोई घटना प्रदेश में दर्ज नहीं हुई है। यह महज एक अफवाह है। जिलों में पुलिस अलर्ट पर है और लगातार लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है कि वे सोशल मीडिया या आपसी चर्चाओं में फैल रही झूठी खबरों पर ध्यान न दें।

 

📌 अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो लोग अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल भी सोशल मीडिया की निगरानी कर रहा है।

 

👉 इस तरह की अफवाहों ने ग्रामीणों की नींद हराम कर दी है। माहौल ऐसा है कि लोग अपने घरों के बाहर लाठी-डंडे लेकर बैठ रहे हैं और किसी भी संदिग्ध हरकत पर तुरंत अलर्ट हो जाते हैं। इसी बात और उड़ रहे अफवाह की आड़ लेकर कुछ अराजकतत्व गांवों में चोरी का माहौल बना रहे हैं और कई जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

नेशन न्यूज 18 टीम की अंजनमानस से यही अपील है सतर्क रहें सुरक्षित रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें अगर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पर कोई भी शंका होती है तो प्रशासन की सहायता लें और मामले की सत्यता सामने आने तक का इंतजार करें। प्रशासन आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *