उत्तर प्रदेश

फतनपुर पुलिस द्वारा मारपीट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Published by:ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

 

 

प्रतापगढ़: थाना फतनपुर पुलिस ने एक बार फिर आपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त बलराम बिन्द को गिरफ्तार कर न्याय व्यवस्था को मजबूत किया है। यह कार्यवाही पुलिस प्रशासन की सक्रियता, समर्पण और त्वरित कार्यप्रणाली का उदाहरण बन गई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 31 मई 2025 को वादी की तहरीर पर थाना फतनपुर में हत्या के प्रयास, मारपीट व धमकी से संबंधित मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वादी के बयान के अनुसार, ग्राम निवासी बलराम बिन्द, सुशील बिन्द, बृजेश (राजु), चंदन, सोनू, अंकित व भरतलाल सहित अन्य सहयोगियों ने योजनाबद्ध तरीके से घेरकर वादी पर हमला किया। आरोपितों ने डंडा, लोहे की रॉड, पंच व पत्थर से वादी के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया।

 

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल निरीक्षण में थाना प्रभारी फतनपुर श्री राजेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार राय मय हमराह कांस्टेबल ओमप्रकाश पाल ने गहनता से छानबीन व खोजबीन प्रारंभ की।

 

मुखबिर की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त बलराम बिन्द पुत्र स्व० श्रीपाल बिन्द उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर नौडेरा थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ को ग्राम बरहदा थाना रानीगंज स्थित अपनी मौसी के घर से गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ में अभियुक्त बलराम बिन्द ने स्वीकार किया कि:

करीब 03 महीने पूर्व उसने अपने भतीजे सुशील बिन्द व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर गांव के ही सुशील पाण्डेय पर लाठी व डंडे से हमला किया था। जिससे संबंधित मुकदमा दर्ज होने के कारण वह अपने घर से बाहर रह रहा था। अभियुक्त ने बताया कि उस दिन वह मौसी के घर पर अपने व्यक्तिगत कार्य हेतु आया था और उसी समय पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने साथ में शामिल अन्य अपराधियों के नाम भी पुलिस को बताए – बृजेश उर्फ राजू, चंदन, सोनू, अंकित व भरतलाल। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि जिस लाठी से उसने हमला किया था, उसे घटना स्थल से दूर फेंक दिया था, लेकिन अब उसे याद नहीं कि वह कहां फेंका गया था।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

➡️ नाम – बलराम बिन्द

➡️ पिता का नाम – स्व० श्रीपाल बिन्द

➡️ उम्र – करीब 45 वर्ष

➡️ पता – ग्राम रामपुर नौडेरा थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़

 

थाना प्रभारी श्री राजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध त्वरित कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई अपराधियों के प्रति सरकार की शून्य सहिष्णुता नीति का प्रतीक है।

 

समाजसेवकों, नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने थाना फतनपुर पुलिस की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी को समाज में न्याय व सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया है।

 

अगले चरण में पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी के विरुद्ध पूरी निष्पक्ष जांच-पड़ताल के साथ दोषसिद्धि के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *