उत्तर प्रदेश

फ़तनपुर पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य, 12 घंटे में गुमशुदा बालक को सकुशल बरामदगी

Published by: ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

गौरा। थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन और फतनपुर थाना पुलिस टीम की सक्रियता से गुमशुदा बालक मात्र 12 घंटे में सकुशल बरामद, परिजनों ने जताई गहरी प्रशंसा

प्रतापगढ़: थाना फतनपुर पुलिस ने एक बार फिर अपनी कुशलता और तत्परता का परिचय देते हुए गुमशुदा बालक को मात्र 12 घंटे में सकुशल बरामद कर परिवार को खुशियों से नवाज़ा है। यह कार्यवाही पुलिस प्रशासन के पारदर्शी, जिम्मेदार और समर्पित प्रयासों का जीता जागता उदाहरण बन गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 सितंबर 2025 की रात्रि लगभग 10:30 बजे, वादी प्रमोद दुबे पुत्र सुशील चंद्र दुबे निवासी पड़वा नसीरपुर थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ ने थाना फतनपुर में सूचना दी कि उनका पुत्र, उम्र करीब 16 वर्ष, बिना बताए घर से चल बसा है। वादी ने बताया कि घर-परिवार और मोहल्ले में हर संभव खोजबीन की गई, लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं मिला। इस पर थाना प्रभारी फतनपुर श्री राजेन्द्र त्रिपाठी ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी।

प्रशासनिक स्तर से अत्यधिक गंभीरता के साथ मामले की जांच प्रारंभ हुई। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। इस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग कर पूरे क्षेत्र में छानबीन प्रारंभ की।

टीम में शामिल उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, उ0नि0 अतुल यादव, उ0नि0 मृत्युंजय राणा व हे0कां0 शिवानन्द यादव ने दिन-रात एक कर जांच पड़ताल की। इलेक्ट्रॉनिक फुटेज विश्लेषण के बाद महत्वपूर्ण सुराग मिलने पर टीम ने लखनऊ जिले में तलाश तेज़ कर दी।

सभी प्रयासों का परिणाम स्वरूप 12 घंटे के अंदर, गुमशुदा किशोर को लखनऊ जनपद से सकुशल बरामद कर लिया गया। बालक की सेहत पूरी तरह ठीक पाई गई। तत्पश्चात् थानाध्यक्ष फतनपुर ने बालक को उसके परिवारजनों को सौंप दिया, जहाँ परिजन अत्यंत खुश व आभारी नजर आए।

इस कार्यवाही से क्षेत्रवासियों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और भरोसा और भी दृढ़ हुआ है। समाजसेवक, नागरिक तथा विभिन्न संगठनों ने थाना फतनपुर व जिला प्रशासन की इस तत्परता और संवेदनशीलता की खुले दिल से प्रशंसा की है।

थाना प्रभारी श्री राजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि:-

“हमारा लक्ष्य प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ऐसे मामलों में समय की अहमियत को समझते हुए हम तत्काल हर संभव प्रयास करते हैं ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके। भविष्य में भी ऐसी घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।”

यह घटना पुलिस प्रशासन के कार्यकुशलता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति गंभीरता का प्रतीक बन गई है। आगे भी ऐसे संवेदनशील मामलों में पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाने का संकल्प लिया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *