उत्तर प्रदेश

घरेलू कलह के चलते दुखी होकर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published by: ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

बेल्हा। नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे केशवराय स्थित एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जिला समाज कल्याण अधिकारी आशीष कुमार सिंह (40) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आशीष कुमार सिंह वर्तमान में आजमगढ़ में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात थे। सूचना के अनुसार, आशीष कुमार सिंह छुट्टी पर अपने घर पूरे केशवराय आए थे। वे सुबह आजमगढ़ जाने के लिए तैयार हो रहे थे। इसी बीच, उन्होंने अपने मायके में रह रही पत्नी से फोन पर बातचीत की। बातचीत के बाद वे अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद घरवालों की नजर उन पर गई तो वह फांसी के फंदे पर झूले हुए पाए गए। आशीष कुमार सिंह पूर्व प्रधान शिवजीत सिंह के भतीजे थे। इस दुखद घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन प्रारंभिक सूचना के अनुसार घरेलू कलह को इस कदम का मुख्य कारण माना जा रहा है। नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवारजन और आसपास के लोग घटना से शोकित हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बीच पूरे क्षेत्र में खलबली मची हुई है और लोग इस घटना पर गहरी संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *