उत्तर प्रदेशराजनीति

पूर्व विधायक धीरज ओझा ने गरीब परिवार की मदद कर पेश की मानवता की मिशाल

Published by: ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

रानीगंज नि ० विधायक धीरज ओझा

बेल्हा। गरीबों और असहायों के लिए हमेशा संवेदनशीलता से काम करने वाले पूर्व विधायक धीरज ओझा ने एक बार फिर जनसेवा की मिसाल पेश की है। क्षेत्र के एक बेहद गरीब परिवार की दुखभरी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उन्होंने बिना देर किए मदद का हाथ बढ़ाया। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक धीरज ओझा अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ तत्काल प्रभावित परिवार के घर पहुंचे। वहां उन्होंने परिवार की आर्थिक स्थिति, समस्याएं और दयनीय हालात को करीब से देखा। परिवार के कठिन समय को देखकर धीरज ओझा की आंखें नम हो गईं। उन्होंने मौके पर परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा,

“गरीब और असहायों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही मेरे जीवन का असली उद्देश्य है। जब तक मैं सांस ले रहा हूं, किसी भी जरूरतमंद को निराश नहीं होने दूंगा।”

मौके पर मौजूद मीडिया प्रभारी आयुष महेंद्र ने बताया कि परिवार के पास दो वक्त का भोजन जुटाना भी मुश्किल हो रहा था। सूचना पाते ही पूर्व विधायक ने तुरंत टीम के साथ वहां पहुंचकर प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, स्वास्थ्य, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए भी जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया।

जनसेवा का संकल्प:

धीरज ओझा ने न केवल तत्काल आर्थिक मदद दी, बल्कि स्थानीय प्रशासन से भी आग्रह किया कि परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिवार को जल्द से जल्द राशन कार्ड, आवास योजना व अन्य सरकारी लाभ उपलब्ध कराए जाएं।

ग्रामीणों ने पूर्व विधायक की इस संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। ग्रामीणों का कहना था,

“आज के दौर में जहां नेता केवल राजनीतिक रोटियां सेंकते हैं, वहीं धीरज ओझा जैसे नेता जनता की सच्ची सेवा करते हैं। उन्होंने हमारे गांव में उम्मीद और सम्मान की नई रोशनी जलाई है।”

मीडिया प्रभारी आयुष महेंद्र ने बताया,

“पूर्व विधायक धीरज ओझा जी का यह कदम मानवता और समाज सेवा के प्रति उनकी गहरी सोच को उजागर करता है। उनका हमेशा यही प्रयास रहता है कि किसी भी गरीब परिवार को भूखा, बेघर या असहाय न रहना पड़े।”

इस तरह की पहल समाज में एक सकारात्मक संदेश के रूप में सामने आ रही है, जो अन्य नेताओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *