उत्तर प्रदेश

एमपीपीएस फाउंडेशन द्वारा विद्यालय में छात्र छात्राओं को बांटी गई निःशुल्क नोटबुक और पेन पेंसिल

Published by: ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

रानीगंज/गौरा । शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कदम उठाते हुए एमपीपीएस फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं मुंबई के जाने-माने उद्योगपति श्री राय अशोक सिंह “सोनू” निवासी गुवांवा, जौनपुर ने जनसभा इंटरमीडिएट कॉलेज जगनीपुर में मंगलवार, दिनांक 9 सितम्बर को निशुल्क रूप से पाँच सौ विद्यार्थियों को नोटबुक एवं कलम वितरित किया। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ. अरविन्द सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रसन्नचित्त होकर दानदाता श्री राय अशोक सिंह के नाम जयकारे लगाए।

कार्यक्रम की शुरुआत वीडियो कॉलिंग द्वारा श्री राय अशोक सिंह ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा, “आप सभी विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। कड़ा परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। कभी भी परिश्रम से डरना नहीं चाहिए, क्योंकि मेहनत का फल निश्चित रूप से मिलता है। जब तक आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे, एक दिन सफलता जरूर आपका साथ देगी।” उनके प्रेरक शब्दों ने विद्यार्थियों में नया उत्साह भर दिया।

इसके पश्चात् प्रधानाचार्य डॉ. अरविन्द सिंह ने इस उदार योगदान के लिए राय अशोक सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे दानदाता समाज में शिक्षा की महत्ता को समझते हुए आगे आकर युवाओं को सशक्त बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं, जिससे समाज का समग्र विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि विद्यालय के विद्यार्थी परिश्रम से आगे बढ़कर देश-समाज का नाम रोशन करेंगे।

इस शुभ अवसर पर राय अशोक सिंह के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे:

– सौरभ यादव

– वीरेंद्र सिंह “मुन्ना”

– सूबेदार सिंह

– देवी प्रसाद पाण्डेय

– अशोक कुमार

– ब्रह्मदत्त तिवारी

– महेंद्र प्रताप सिंह

– मगदूम सोनी

– जय शंकर पाण्डेय

– राजेश मिश्र

– पुष्पा सिंह

– अभिषेक मिश्र

– कमलेश

– राम आसरे शर्मा

– राज बहादुर श्रीवास्तव

कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने राय अशोक सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जोरदार जयकारा लगाया। इस पहल से शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक संदेश का प्रसार हुआ और गरीब छात्रों के बीच उत्साह व उम्मीद की नई किरण जगाई गई।

एमपीपीएस फाउंडेशन का यह कदम समाज में शिक्षा के महत्व को उजागर करता है और शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *