उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में सनसनीखेज हत्या,17 वर्षीय युवक की हत्या,परिजनों में कोहराम

Published by:- ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

 बेल्हा। प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। राजापुर गांव निवासी 17 वर्षीय विकास पटेल की निर्मम हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन सदमे में हैं और ग्रामीण आक्रोशित होकर दोषियों की सख्त सज़ा की मांग कर रहे हैं।चार दिन से था लापता।जानकारी के अनुसार, विकास पटेल चार दिन पहले बाजार जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आशंका जताई जा रही थी कि कुछ लोग उसे जबरन अगवा कर मारपीट कर ले गए होंगे। परिजनों की गुहार के बीच थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी।

कुएं में मिला शव

गुरुवार की देर रात चौहरन देवी धाम के पास कोडरी क्षेत्र में ग्रामीणों को कुएं में एक शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को बाहर निकालकर पहचान की तो वह विकास पटेल का निकला। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, लोगों का कहना है कि यह घटना बेहद निर्मम और निंदनीय है।

पुलिस की कार्यवाही

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या के पीछे आशिक-मिजाजी विवाद और पुरानी रंजिश की बात सामने रख रही है। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने रातभर में करीब सौ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी में जल्द सफलता मिलेगी।

परिवार का दुख और ग्रामीणों की मांग

विकास पटेल के पिता गिरवर पटेल ड्राइवर हैं। तीन बेटों में सबसे छोटा विकास अपनी मासूमियत और सरल स्वभाव के लिए जाना जाता था। हत्या की घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक के साथ-साथ आक्रोश भी व्याप्त है। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषियों को फौरन गिरफ्तार कर कठोर सज़ा दी जाए।

प्रतापगढ़ में यह मामला अपराधियों के बढ़ते हौसले और पुलिस के समक्ष बढ़ती चुनौतियों की कड़ी परीक्षा बन गया है। समाज में व्याप्त असुरक्षा की भावना को दूर करने के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाना।

आवश्यक माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *