उत्तर प्रदेश

मुरादनगर: श्री बड़ी रामलीला कमेटी ने किया भूमि पूजन, लेजर शो और भव्य मेले के साथ निकलेगी राम बारात

रिपोर्ट : हैदर खान

मुरादनगर। श्री बड़ी रामलीला कमेटी ने रविवार को मुरादनगर तीन नंबर चुंगी स्थित रामलीला मैदान में 94वीं रामलीला के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। राजगुरु पंडित कृष्ण गोपाल वशिष्ठ द्वारा विधिवत पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष नितिन गोयल, संरक्षक परमानंद गर्ग, महामंत्री मोहित गर्ग, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कमेटी अध्यक्ष नितिन गोयल ने बताया कि इस बार रामलीला मंच को भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा। आधुनिक तकनीक के साथ लेजर शो का आयोजन होगा, जो रामकथा को नए अंदाज में प्रस्तुत करेगा। मैदान में भव्य मेले का आयोजन होगा, जिसमें बच्चों के लिए झूले, खाने-पीने के स्टॉल और खेल-खिलौनों की दुकानें होंगी। 21 सितंबर को राम बारात निकाली जाएगी, जो तीन नंबर चुंगी से शुरू होकर नगर पालिका रोड तक जाएगी।

दीपक मित्तल ने बताया कि दशहरे के दिन रावण और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन होगा, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक होगा। परमानंद गर्ग ने कहा कि रामलीला केवल मंचन नहीं, बल्कि मर्यादा, धर्म और कर्तव्य का संदेश देने का माध्यम है।

ललित गोयल ने बताया कि 94 वर्षों से आयोजित यह रामलीला सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करती है। इस भव्य आयोजन का नगरवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *