उत्तर प्रदेश

नोएडा फेस-3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी करने वाले तीन शातिर दबोचे – दो बाइक, 10 मोबाइल व तमंचा-चाकू बरामद

Published by धर्मेंद्र शर्मा

नोएडा। थाना फेस-3 पुलिस ने मंगलवार को सेक्टर-68 डंपिंग ग्राउंड से चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, 10 मोबाइल फोन, एक तमंचा, जिंदा कारतूस और दो अवैध चाकू बरामद हुए हैं।

 

गिरफ्तार आरोपियों में मोहित (कानपुर), आदित्य (ममूरा, नोएडा) और सागर (नेपाल मूल निवासी) शामिल हैं। तीनों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। खासकर मोहित का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है जिसमें हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं।

 

पुलिस ने बरामद किया सामान

02 मोटरसाइकिल (अपाचे)

10 चोरी के मोबाइल फोन

01 तमंचा व 01 जिंदा कारतूस

02 अवैध चाकू

पुलिस के मुताबिक ये आरोपी इलाके में लगातार चोरी और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। गुप्त सूचना पर दबिश देकर इन्हें पकड़ा गया।

 

थाना प्रभारी फेस-3 ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है और इनके नेटवर्क की भी पड़ताल जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *