निक्की हत्याकांड में नया सच, आरोपियों के पक्ष में पलटे हालात – बहन कंचन पर आधा सच दिखाने का आरोप
Published by धर्मेंद्र शर्मा
ग्रेटर नोएडा (धर्मेंद्र शर्मा):पत्नी निक्की की जलाकर हत्या के सनसनीखेज़ मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर 59 सेकंड का एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसने पूरे घटनाक्रम की तस्वीर बदल दी है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि घटना के वक्त आरोपी पति विपिन भाटी और उसका पिता घर के बाहर थे।
सवाल यह खड़ा हो गया है कि जो लोग बाहर खड़े थे, वे घर के अंदर आग कैसे लगा सकते हैं?
आधा सच दिखाया गया!
निक्की की बहन कंचन पर आरोप है कि उसने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर “आधा सच” दिखाया और पूरी कहानी तोड़-मरोड़कर पेश कर दी। विपिन के परिजनों का कहना है कि असलियत कुछ और है—निक्की ने खुद ही थिनर डालकर आग लगाई थी।
परिवार की दलीलें
गांव खानपुर के सोनू भाटी ने भी वीडियो की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विपिन का परिवार खेती और बड़ी किराना दुकान चलाता है। विपिन अपने पिता के साथ दुकान पर बैठता था, जबकि बड़ा भाई रोहित कंपनी में कार चलवाता है। सोनू का दावा है कि मामला पूरी तरह बुटीक खोलने की जिद से जुड़ा है।
पुरानी वीडियो एडिट कर डाली गई?
भाटी परिवार का कहना है कि निक्की और उसकी बहन कंचन ने पहले भी बुटीक को लेकर विवाद खड़ा किया था। पिछले साल नवंबर की मारपीट की एक वीडियो को एडिट करके इस बार इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया, ताकि विपिन और उसके परिवार को फंसाया जा सके।
रील बनाने का शौक और तानेबाज़ी
आरोप है कि दोनों बहनों को इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक था, जिस पर गांव के लोग भद्दे-भद्दे कमेंट किया करते थे। इससे अक्सर विवाद बढ़ जाता था। परिवार का दावा है कि इसी तनाव में निक्की ने खुद आग लगाई, जबकि उस वक्त विपिन और उसका पिता नीचे बाहर खड़े थे
बड़ा सवाल:
अब जबकि नया वीडियो सामने आ चुका है, तो क्या पुलिस जांच की दिशा बदल जाएगी? क्या वाकई निक्की ने खुद को आग लगाई या यह परिवार को बचाने की चाल है



