उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में साइबर थाना भवन का भूमि पूजन सम्पन्न,सदर विधायक, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद

ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

प्रतापगढ़। 27 अगस्त 2025 को जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए साइबर थाना भवन (प्रशासनिक भवन) के निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रतापगढ़ सदर विधायक माननीय श्री राजेन्द्र मौर्या, जिलाधिकारी श्री शिव सहाय अवस्थी तथा पुलिस अधीक्षक डाॅ. अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन सम्पन्न किया।

 

साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इस साइबर थाना भवन की स्थापना की जा रही है। इसके निर्माण के बाद जनपद में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने, उनकी जांच को गति देने तथा पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने में पुलिस को बड़ी सहायता मिलेगी।

 

सदर विधायक राजेन्द्र मौर्या ने इस अवसर पर कहा कि साइबर थाना भवन का निर्माण आधुनिक तकनीक के उपयोग से अपराधों पर नियंत्रण का सशक्त माध्यम बनेगा। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने इसे शासन की जनहितकारी पहल बताते हुए कहा कि इससे आमजन को शिकायतों के निस्तारण हेतु त्वरित एवं पारदर्शी सुविधा मिलेगी। वहीं पुलिस अधीक्षक डाॅ. अनिल कुमार ने कहा कि साइबर थाना की स्थापना शासन की जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूत करेगी और साइबर अपराधों पर निर्णायक कार्यवाही को गति मिलेगी।

 

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

साइबर थाना भवन के निर्माण से न केवल जनपद स्तर पर साइबर अपराधों की निगरानी और जांच मजबूत होगी, बल्कि आमजन को भी सुरक्षित डिजिटल माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *