उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: हथिगवां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25-25 हजार के इनामिया तीन अपराधी गिरफ्तार, दो बदमाश गोली लगने से घायल

प्रतापगढ़ :(ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी)

प्रतापगढ़ :जनपद प्रतापगढ़ में शनिवार देर शाम हथिगवां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना क्षेत्र के बछलदा मऊ तिराहे के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में 25-25 हजार रुपये के इनामिया तीन शातिर अपराधी दबोच लिए गए, जिनमें से दो बदमाशों को गोली लगी है।

गिरफ्तार अपराधी

मो0 जीशान (24 वर्ष) – निवासी भुलसा (दाहिने पैर में गोली लगी)

आजाद (26 वर्ष) – निवासी बछरौली (बाएं पैर में गोली लगी)

मोहम्मद अशरफ उर्फ राजू (27 वर्ष) – निवासी भुलसा (गिरफ्तार)

घायल अपराधियों को पुलिस ने सीएचसी कुण्डा में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बरामदगी

एक तमंचा 315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूसएक तमंचा 12 बोर, 02 जिंदा व 01 खोखा कारतूसघटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल

पृष्ठभूमि

16 अगस्त 2025 को हथिगवां क्षेत्र के जियो पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने के विवाद में बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों से आमना-सामना हो गया। बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई, लेकिन जवाबी कार्रवाई में तीनों को धर दबोचा गया।

अपराधियों का इतिहास

मो0 जीशान – कई मुकदमों में वांछित, जिनमें 109, 352 बीएनएस और मारपीट के मामले शामिल।आजाद – हालिया पेट्रोल पंप फायरिंग कांड में नामजद, अन्य गंभीर मामलों में आरोपी।

मोहम्मद अशरफ उर्फ राजू – 2021 में मारपीट और धमकी देने के मुकदमों में नामजद।

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक अयोध्या कुमार, उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह, उपनिरीक्षक वनवारी पाल, हेड कांस्टेबल संग्राम सिंह, कांस्टेबल मानवेन्द्र सिंह, आशीष कुमार व विपिन शाश्वत शामिल रहे।

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *