साइबर सेल प्रतापगढ़ की बड़ी सफलता – ₹1.90 लाख की धनराशि पीड़ितों को वापस
ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी
प्रतापगढ़ :साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों की सहायता के लिए साइबर सेल प्रतापगढ़ ने सराहनीय कार्य किया है। कुल 09 शिकायतों में ठगी के शिकार लोगों की ₹1,90,616/- की धनराशि वापस कराई गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन एवं नोडल अधिकारी साइबर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में की गई। टीम ने एनसीआरपी पोर्टल व पीड़ितों के प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी से आहरित राशि को संबंधित खातों में वापस कराया। पीड़ितों ने प्रतापगढ़ पुलिस व साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया।
वापस कराई गई राशि का विवरण:कुल शिकायतें: 09कुल वापस कराई गई राशि: ₹1,90,616/-
ठगी के तरीके: यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, फ्रॉड कॉल व अन्य ऑनलाइन माध्यम
जनसामान्य के लिए प्रतापगढ़ पुलिस की अपील 🚨
1. मज़बूत और अलग-अलग पासवर्ड का उपयोग करें, पासवर्ड मैनेजर का सहारा लें।
2. टू-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन (2FA) हमेशा ऑन रखें।
3. अनजान एप्लीकेशन डाउनलोड करने से पहले रेटिंग और परमिशन्स जांचें।
4. फ्री वाई-फाई नेटवर्क पर बैंकिंग या पेमेंट ट्रांजैक्शन न करें।
5. संदिग्ध पॉप-अप या विज्ञापन पर क्लिक करने से बचें।
6. बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
7. विश्वसनीय एंटीवायरस/फायरवॉल का प्रयोग करें
8. समय-समय पर अपने बैंक स्टेटमेंट और ट्रांजैक्शन जांचते रहें
9. संदिग्ध लिंक (गूगल ड्राइव, व्हाट्सएप, टेलीग्राम आदि) पर क्लिक करने से पहले सत्यापित करें।
10. किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।



