उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ पुलिस का अपराधियों व नशे के सौदागरों के विरुद्ध बड़ा अभियान, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद, 05 गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

प्रतापगढ़ पुलिस का अपराधियों व नशे के सौदागरों के विरुद्ध बड़ा अभियान, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद, 05 गिरफ्तार*

 

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और क्षेत्राधिकारी कुण्डा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मानिकपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अभियुक्त फरार होने में सफल रहा।

 

थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में 07 किलो 175 ग्राम गांजा, 36 ग्राम स्मैक, 16 ग्राम चरस तथा एक मारुति सुजुकी अल्टो कार बरामद की गई है। बरामदगी के साथ पकड़े गए अभियुक्त उन्नाव और आज़मगढ़ जनपदों के निवासी बताए जा रहे हैं।

 

पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर दिया है तथा बरामद वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे पूर्व में भी कई बार नशे का परिवहन कर चुके हैं।

 

थाना मानिकपुर पुलिस की इस कार्यवाही से नशे के धंधे में लिप्त गिरोह को बड़ा झटका लगा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की इस सफलता को सराहनीय बताते हुए उम्मीद जताई कि ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, जिससे जिले को नशे के जाल से मुक्त करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *