उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता – रिमाण्ड पर लिये गये शातिर अपराधी से 34.10 ग्राम एमडी बरामद

ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पट्टी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पट्टी पुलिस ने रिमाण्ड पर लिये गये शातिर अपराधी सुशील सिंह पुत्र फतेह बहादुर सिंह निवासी ग्राम रामकोला, थाना पट्टी की निशानदेही पर 34.10 ग्राम प्रतिबंधित नशीला पदार्थ “एमडी” (Methamphetamine Drugs) बरामद किया है।

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के कड़े निर्देशों पर चल रहे इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना पट्टी प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार सिरोही व उनकी टीम ने यह सफलता अर्जित की।

 

ऐसे हुआ खुलासा

 

पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर पूछताछ के दौरान आरोपी सुशील सिंह ने कबूला कि वह अपने सहयोगी लवी शंकर मिश्रा (वर्तमान में जेल में बंद) के साथ मिलकर नशीले पदार्थ एमडी की तस्करी करता था। वर्तमान में अकेले ही इसकी सप्लाई कर रहा था। वह जिले के विभिन्न हिस्सों में एमडी की सप्लाई करता था और नशीले पदार्थ को गुप्त स्थानों पर जमीन में गाड़ कर छुपा देता था।

 

आरोपी की निशानदेही पर पट्टी–रायपुर रोड स्थित के.एफ. मैरिज हाल के सामने जमीन में गाड़कर छुपाया गया एक रैपर बरामद हुआ, जिसमें हल्के पीले-सफेद रंग के छोटे-छोटे क्रिस्टलनुमा टुकड़े मिले। आरोपी ने इन्हें एमडी (Methamphetamine Drugs) बताया। वजन करने पर इनकी कुल मात्रा 34.10 ग्राम पाई गई।

 

ऑडी कार भी बरामद

 

अभियुक्त ने स्वीकार किया कि नशे के इस अवैध कारोबार से उसने अवैध संपत्ति भी अर्जित की है। आरोपी की निशानदेही पर लखनऊ स्थित ओमेक्स हजरतगंज कमर्शियल बिल्डिंग की बेसमेंट पार्किंग से एक ऑडी कार (पंजीयन संख्या MH-12 FW-0101, रंग सफेद) बरामद की गई। यह वाहन थाना पट्टी में दर्ज मु0अ0सं0-219/25 से संबंधित है।

 

आरोपी का आपराधिक इतिहास

 

सुशील सिंह पर पट्टी व कोतवाली नगर थाने में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, रंगदारी, मारपीट, असलहा अधिनियम और बीएनएस की कई धाराओं के गंभीर मामले शामिल हैं।

 

नए मुकदमे दर्ज

 

बरामद 34.10 ग्राम नशीले पदार्थ एमडी के मामले में थाना पट्टी में मु0अ0सं0-243/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पहले से दर्ज मुकदमों में भी पुलिस की जांच जारी है।

 

पुलिस टीम

 

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार सिरोही के नेतृत्व में निरीक्षक मनोज कुमार, उ0नि0 अनीश यादव, महिला उपनिरीक्षक अर्चना, का0 अभिषेक यादव, का0 संजय चौहान, का0 पंकज चौहान, कां0 सत्यम शर्मा और का0 अजय कुमार की अहम भूमिका रही।

 

पुलिस अधीक्षक का बयान

 

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ जिले में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस संगठित अपराध नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। आरोपी से जुड़े अन्य सहयोगियों और संपत्ति की भी पड़ताल की जाएगी।

 

यह कार्रवाई न केवल नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार है बल्कि इससे पुलिस की सतर्कता और अपराधियों पर सख्ती का भी बड़ा उदाहरण पेश हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *