पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से दो अवैध तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद
Published by दीपक मिश्रा
गाजियाबाद* ( *दीपक मिश्रा*) थाना लोनी पुलिस ने चैकिंग के दौरान दुष्कर्म करने वाले दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने दो अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद कर सफलता हासिल की है। लोनी एसीपी सिद्धार्थ गौतम द्वारा मिली जानकारी में बताया गया है कि निठौरा अन्डरपास के पास संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा निठौरा की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार आ रहे, दो संदिग्ध व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया गया। परंतु पुलिस टीम के इशारे पर न रूकते हुए भागने लगे तथा पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया तो मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों ने अपने को पुलिस टीम से घिरता देख कुछ दूरी से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में फायर किया जिसमें दोनों अभियुक्तों के दाहिने व बाये पैर में गोली लग गई, जिससे दोनों घायल होकर नीचे गिर गये। पुलिस टीम द्वारा मौके से दोनों अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। घायल पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अपना नाम, रोहित पुत्र धर्मवीर उम्र 31 वर्ष, वीर सिंह उर्फ भोला उम्र करीब 53 वर्ष पुत्र ज्ञान चन्द्र निवासी ग्राम निठौरा थाना लोनी गाजियाबाद बताया जिनके कब्जे से पुलिस ने एक, एक अवैध तमंचा, एक एक खोखा कारतूस, एक, एक जिन्दा कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई । घायल अभियुक्तों को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता*
1.रोहित पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम निठौरा थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 31 वर्ष ।
2.वीर सिंह उर्फ भोला पुत्र ज्ञान चन्द्र निवासी ग्राम निठौरा थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 53 वर्ष ।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना लोनी पर दुष्कर्म की घटना कारित करने के सम्बन्ध में एक अभियोग पजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।



