उत्तर प्रदेश

प्राथमिक विद्यालय पूरे बोधराम में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

बेल्हा/प्रतापगढ़ :प्राथमिक विद्यालय पूरे बोधराम में 15 अगस्त का पर्व बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया और स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों का जयकारा गूंज उठा।

 

इस अवसर पर अध्यापक ओम प्रकाश मौर्य ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत ने ब्रिटिश उपनिवेशवाद से मुक्ति पाई थी, जो लंबे संघर्ष और अनगिनत बलिदानों का परिणाम थी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि प्रदूषण के खतरे से बचने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है और युवाओं को इस दिशा में आगे आना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में आम का एक पौधा लगाकर इस दिन को यादगार बनाया गया।

 

इस मौके पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती गीता देवी, सहायक अध्यापक श्री मनीष गुप्ता, श्रीमती शशी मेनन, श्री उदयराज, केनरा बैंक के कैशियर श्री सत्य प्रकाश, श्री सुमित पांडेय, ग्राम प्रधान श्री सुजीत यादव, पूर्व प्रधान इब्राहिम अली, शमशाद अली, शेर अली, क्षमापति यादव सहित कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *