पूर्व विधायक धीरज ओझा के कुशल नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी
पृथ्वीगंज। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के पृथ्वीगंज चौराहे से नमक शायर शहीद स्थल तक पूर्व विधायक धीरज ओझा और भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पा सरोज के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकली गई। जिसमें पूर्व विधायक बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किए। यह तिरंगा यात्रा देश की एकता और अखंडता को मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर निकाली गई। यात्रा के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि मैं और मेरी पार्टी (भाजपा) सदैव देश की एकता और अखंडता के लिए देश के वीर जवानों और पूरे भारतवर्ष के साथ जी जान से खड़े हैं। देश के सम्मान के खातिर कोई भी समझौता किया जाएगा। इस मौके पर निवर्तमान विधायक ने देश की आजादी में शहीद हुए शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी। इस भव्य तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक धीरज ओझा, भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष पुष्पा सरोज, शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा,मीडिया प्रभारी आयुष महेंद्र, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



