थाना फ़तनपुर पुलिस और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही में 02 अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी
गौरा। मामला थाना फतनपुर क्षेत्र के कैलीडीह नहर पुलिया के पास सोमवार रात करीब 11 बजे पुलिस व स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्जनपदीय अपराधी रवि सिंह उर्फ बंटी निवासी छानापार थाना फ़तनपुर जनपद प्रतापगढ़ को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया गया। उसके साथ मौजूद आकाश उर्फ रचित सिंह निवासी बरूआरा, थाना उदयपुर को भी मौके से दबोचा गया।
कुछ दिन पूर्व कैलीडीह नहर पुलिया के पास एक युवक पर लोहे की सरिया, लाठी-डंडे और तमंचे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किया गया था। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराधियों की तलाश तेज कर दी थी। सोमवार देर रात जब स्पेशल टीम को उनकी लोकेशन मिली तो फौरन घेराबंदी की गई। रवि के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस और 02 मोबाइल फोन ,01 अदद मोटरसाइकिल और 500 रुपए बरामद । अपराधी बंटी पर कुल 12 मुकदमे पंजीकृत हैं।



