14th January 2026
उत्तर प्रदेश

बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल,एक की हालत गंभीर

ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

गौरा। मामला फ़तनपुर थाना क्षेत्र के गौरा ब्लॉक का है जहां सोमवार की सुबह 7 बजे के करीब प्रतापगढ़ की तरफ से आ रही बाइक और साइकिल सवार की जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सवार अजीत नगर निवासी सर्वेश सिंह (21) और शिवांशु सिंह(22) तथा साइकिल सवार रामापुर बाजार निवासी शौकत अली (60) को गंभीर चोटें आई हैं। घायल उक्त व्यक्तियों को राहगीरों की मदद से गौरा सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालात की गंभीरता को देखते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। गौरा सीएचसी के डॉक्टर विकास ने बात चीत में बताया कि घायल तीनों व्यक्तियों को काफी चोटें आई हैं। साथ ही डॉक्टर विकास ने बताया कि शौकत अली का दाहिना पैर तथा सीने में गंभीर चोट आई है और साथ ही घायल सर्वेश सिंह का कंधा टूट गया है। घायल शौकत का सिर अंदर से फट गया है और न्यूज प्रकाशित होने तक शौकत को होश नहीं आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close