उत्तर प्रदेश

सीबीआई व इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गैंग का 24 घंटे में पर्दाफाश — 05 अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

बेल्हा। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देश पर गठित टीमों द्वारा 24 घंटे में टप्पेबाजी कांड का सफल अनावरण, 05 अभियुक्तों गिरफ्तार व नकद धनराशि बरामद।

 

अभियुक्तो को स्पेशल टीम व थाना पट्टी पुलिस द्वारा थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत महदहा गांव के पास नहर पुलिया गिरफ्तार किया गया।

 

सीबीआई/इनकम टैक्स अधिकारी बनकर पूर्व नियोजित साजिश के तहत 5 लाख की टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का खुलासा — अभियुक्तों ने पूछताछ में मानी संगठित अपराध में संलिप्तता।

 

वादी की तहरीर के आधार पर थाना पट्टी पर 01 एक नामजद व अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध नकदी टप्पेबाजी की घटना में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

 

अन्तर्जनपदीय अभियुक्त रंजीत कुमार उपरोक्त पर जनपद प्रयागराज, जनपद उन्नाव, प्रतापगढ़ में धोखाखड़ी, छिनैती, फर्जी दस्तावेज, अपहरण, विस्फोटक पदार्थ अधि, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, जैसे संगीन कुल 07 अपराध दर्ज है।

 

अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों बृजेश सिह, रामसकल केवट, लल्लू केवट उपरोक्त पर जनपद अम्बेडकरनगर, जनपद अमेठी, प्रतापगढ़ में धोखाखड़ी, छिनैती, फर्जी दस्तावेज, अपहरण जैसे संगीन अपराध दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *