उत्तर प्रदेश

कुलेसरा में नाबालिग लापता, थाने-चौकी के चक्कर काटते थक गए परिजन सुनवाई नहीं, सिर्फ लीपापोती – परिजन

Published by प्रदीप मिश्रा

ग्रेटर नोएडा। संवाददाता। कुलेसरा क्षेत्र के हल्द्वानी में 13 जुलाई को एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजन उसी दिन से लगातार चौकी और थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस की नींद अब तक नहीं खुली है।

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि कुलेसरा चौकी इंचार्ज निशांत मलिक न तो सीधे मुंह बात करते हैं और न ही कोई ठोस कार्रवाई कर रहे हैं। फरियादी बार-बार गुहार लगा चुके हैं, मगर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन और लीपापोती हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस कमिश्नर और उच्चाधिकारियों के निर्देशों को ताक पर रखने का काम कुलेसरा चौकी इंचार्ज बखूबी जानते हैं। जिम्मेदार अफसर की इस लापरवाही से परिजन हताश हो चुके हैं।

अब देखना होगा कि लापरवाही की चादर ओढ़े बैठे अफसरों की नींद कब टूटेगी और मासूम की तलाश कब शुरू होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *