गौरा। प्रतापगढ़ जिले में प्रतिदिन अपराधियों के विरुद्ध ताबड़ तोड़ एक्शन जारी है इसी क्रम में थाना फ़तनपुर द्वारालगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी-थाना फतनपुर पुलिस द्वारा 04 अदद अवैध देशी बम के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
अभियुक्त को थाना फतनपुर क्षेत्रान्तर्गत गीतानगर हरिपालमऊ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया-पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डाॅ0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त वांछित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी फतनपुर श्री राजेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में उ0नि0 विकास निषाद* मय हमराह उ0नि0 प्रभांशु कुमार राय, उ0नि0 राजेश सिंह यादव कां० धुर्वेश कुमार, कां0 सुजीत यादव द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, दिनांक 10.07.2025 को 04 अदद अवैध देशी बम के साथ 01 अभियुक्त राजेश पाल उर्फ सुशील पाल उर्फ सर्किट पुत्र विजय शंकर पाल नि०ग्राम भोजेमऊ थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ को थाना फतनपुर क्षेत्रान्तर्गत गीतानगर हरिपालमऊ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है ।
*अभियुक्त के पास से 04 अदद अवैध देशी बम की बरामदगी के संबंध में थाना फतनपुर में मु0अ0सं0 147/2025 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।*
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
राजेश पाल उर्फ सुशील पाल उर्फ सर्किट पुत्र विजय शंकर पाल नि०ग्राम भोजेमऊ थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
01- राजेश पाल उर्फ सुशील पाल उर्फ सर्किट पुत्र विजय शंकर पाल नि०ग्राम भोजेमऊ थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
1-मु0अ0सं0-01/2016 धारा 60 EX Act थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
2-मु0अ0सं0-34/2020 धारा 379/411/419/420 भादवि0 थाना मुंगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3-मु0अ0सं0-35/2020 धारा 379/411/419/420 भादवि0 थाना मुंगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
4-मु0अ0सं0-36/2020 धारा 379/411/419/420 भादवि0 थाना मुंगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
5-मु0अ0सं0-38/2020 धारा 41/411 भादवि0 थाना मुंगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
6-मु0अ0सं0-69/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप नि0अधि0 थाना मुंगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
7-मु0अ0सं0-457/2019 धारा 356/379/411 भादवि0 थाना मुंगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
8-मु0अ0सं0 147/2025 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
बरामदगी-*
04 अदद अवैध देशी बम ।
*पुलिस टीम का विवरण-*
उ0नि0 विकास निषाद मय हमराह उ0नि0 प्रभांशु कुमार राय, उ0नि0 राजेश सिंह यादव, कां० धुर्वेश कुमार, कां0 सुजीत यादव ।



