प्रतापगढ़ पुलिस की दबिश, दुष्कर्म व मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार
मान्धाता/ प्रतापगढ़: ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी
प्रतापगढ़। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मान्धाता पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोपों में वांछित एक आरोपी को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी नूरूल हक पुत्र जुमई निवासी ग्राम खरवई, थाना देल्हूपुर का रहने वाला है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में व0उ0नि0 लाखन सिंह भदौरिया व हमराही आरक्षी हरिपाल ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर ग्राम खरवई (थाना देल्हूपुर क्षेत्र) से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त पर दर्ज मामले:
- अपराध संख्या 187/19 – धारा 379 (थाना मान्धाता)
- अपराध संख्या 62/20 – धारा 147, 148, 308, 323, 504, 506 (थाना मान्धाता)
- अपराध संख्या 79/22 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (थाना देल्हूपुर)
- अपराध संख्या 72/25 – धारा 308(3), 351(3), 64(2)m, 352 बीएनएस (थाना मान्धाता)
पुलिस टीम:
व0उ0नि0 लाखन सिंह भदौरिया एवं आरक्षी हरिपाल, थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।



