उत्तर प्रदेश

ईकोटेक थर्ड थाने में पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित ने लगाया बदसलूकी का आरोप उल्टा प्राथी को हवालात में बिठाया

रिपोर्ट पुष्पेंद्र

ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र की संजय विहार कॉलोनी में सड़क पर बने सीडी के क्रैक को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। घटना के अनुसार, रामस्वरूप मौर्य नामक व्यक्ति ट्रैक्टर से सामान लेकर जा रहा था, तभी सड़क पर बनी एक सीढ़ी से हल्का क्रैक आने के बाद कुछ लोगों ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी और बाद में उसके घर पहुंचकर सीढ़ियां भी तोड़ दीं।

इसकी सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और रामस्वरूप समेत दोनों पक्षों को थाने ले गई। लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित के साथ ही अभद्रता की और बिना समुचित जांच के उल्टा रामस्वरूप मौर्य को हवालात में बिठा दिया

रामस्वरूप की पत्नी सविता मौर्य ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी के कार्यालय के बाहर उन्होंने हाथ जोड़कर निवेदन किया कि हमारे पति को क्यों रोका गया है, हमारी गलती क्या है। इस पर वहां मौजूद एक कांस्टेबल अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि “खाना लाने की जरूरत नहीं है” और उन्हें थाने से भगा दिया।

सविता मौर्य ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है और आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस मनमानी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *