उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक धीरज ओझा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, रानीगंज और बेल्हा के विकास पर हुई चर्चा

बेल्हा/प्रतापगढ़ ,ब्यूरो चीफ: दीपांशु तिवारी

लखनऊ :रविवार को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक धीरज ओझा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की।

 

लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान धीरज ओझा ने रानीगंज और बेल्हा क्षेत्र में सड़क, बिजली, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को गति दी जाए तथा लंबित परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक ओझा की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

 

मुख्यमंत्री से भेंट के बाद पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक धीरज ओझा ने कहा, “मैं रानीगंज विधानसभा के नागरिकों के हितों के लिए हमेशा समर्पित रहा हूं और भविष्य में भी उनकी सेवा करता रहूंगा। क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मैं हर मंच पर आवाज उठाता रहूंगा।”

 

इस मुलाकात को लेकर स्थानीय लोगों में सकारात्मक संदेश गया है और इसे विकास के प्रति एक सार्थक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *