उत्तर प्रदेश

राज्यमंत्री कमलावती सिंह ने नोएडा महिला हॉस्टल का किया निरीक्षण, कैंटीन में पुरुष कर्मी मिलने पर जताई नाराजगी

Published by धर्मेंद्र शर्मा

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कमलावती सिंह बुधवार को नोएडा के दौरे पर पहुंचीं। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने सेक्टर-62 स्थित महिला हॉस्टल के निरीक्षण से की। निरीक्षण के दौरान हॉस्टल कैंटीन में एक पुरुष कर्मचारी को तैनात पाकर मंत्री नाराज हो गईं और तत्काल उसे हटाकर महिला कर्मचारी नियुक्त करने का निर्देश दिया।

राज्यमंत्री ने हॉस्टल में रह रही महिलाओं की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस हॉस्टल में कुल 500 कमरे हैं, जिनमें इस समय करीब 300 महिलाएं रह रही हैं। मंत्री ने कहा कि हॉस्टल की कैंटीन महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से संचालित कराई जाएगी, जिससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “दीदी लखपति” योजना का सपना भी साकार होगा।

निरीक्षण के बाद कमलावती सिंह सेक्टर-38 स्थित गेस्ट हाउस पहुंचीं, जहां उन्होंने पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, कल्याण और हॉस्टल प्रबंधन से जुड़ी कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई।

इस दौरान उनके साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, संजय बाली, डिंपल आनंद, पूनम सिंह, मंजू शर्मा, विनोद त्यागी, अमित त्यागी समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *