ग्राम नाहल थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुई सिपाही सौरभ हत्याकांड का एक और आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Published by धर्मेंद्र शर्मा
गाजियाबाद( दीपक मिश्रा ):ग्राम नाहल थाना क्षेत्र मसूरी में हुए सिपाही सौरभ हत्याकांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा एक खोखा कारतूस, व एक जिंदा कारतूस, व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल द्वारा बताया गया है। कि ग्राम नाहल थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुई सिपाही सौरभ हत्याकांड में वांछित चल रहे, अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए कई टीमों का गठन उच्च अधिकारियों के द्वारा किया गया था। कि मुखबिर की सूचना पर थाना मसूरी से वांछित अपराधी साजिद डासना की ओर से काजीपुरा की तरफ आने वाला है । तत्पश्चात मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल राजपूत अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र वेव सिटी पहुँचे तथा थानाध्यक्ष वेव सिटी मय टीम के संयुक्त रूप से डासना काजीपुरा मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की सघन चेकिंग करने लगे, तभी एक व्यक्ति बाइक सवार को रूकने का इशारा किया । तो वह नहीं रुका और अपनी बाइक को रुकने की बजाय अपनी बाइक को तेजी से कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ लिया गया आगे रास्ता उबड़-खाबड़ होने की बजह से इसकी बाइक फिसलकर गिर गई तभी पुलिस टीम से घिरता देख जान से मारने की नियत से भागते हुए पुलिस टीम पर फायर किया तो पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ हेतु जवाबी कार्रवाई की जिससे अभियुक साजिद के बाएं पैर में गोली लगी अभियुक्त साजिद को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। घायल अभियुक्त को तत्काल सीएचसी डासना गाजियाबाद उपचार हेतु भेजा दिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस व एक बाइक लाल रंग की जिक्सर बरामद हुई है।
*अभियुक्त का नाम व पता*
साजिद पुत्र शाहिद निवासी ग्राम नाहल थाना मसूरी जिला गाजियाबाद उम्र 28 वर्ष



