2nd April 2025

उत्तर प्रदेश

नोएडा सेक्टर-20: ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, अवैध चाकू और चोरी का सामान बरामद

रिपोर्ट : धर्मेंद्र शर्मा

नोएडा (धर्मेंद्र शर्मा)— थाना सेक्टर-20 पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से 24 मार्च को यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी का एक ई-रिक्शा, घटना में प्रयुक्त एक अन्य ई-रिक्शा, दो अवैध चाकू और अन्य सामान बरामद किया गया है।

गिरफ्तारी का स्थान और विवरण:
अभियुक्तों को थाना क्षेत्र के सर्विस रोड, सेक्टर-31, नोएडा से गिरफ्तार किया गया। गिरोह के सदस्य बीते कुछ समय से ई-रिक्शा चोरी की वारदातों में सक्रिय थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

  1. आमिर पुत्र रमजाने — निवासी त्रिलोकपुरी, थाना मयूर विहार, दिल्ली (उम्र 22 वर्ष)
  2. सदरे आलम पुत्र मोती — निवासी सेक्टर-5, हरौला, थाना फेस-1, नोएडा (उम्र 19 वर्ष)
  3. फैसल पुत्र असलम — निवासी त्रिलोकपुरी, थाना मयूर विहार, दिल्ली (उम्र 25 वर्ष)
  4. आमिर पुत्र अनवर — निवासी दन्नूपुरा, वसुन्धरा, थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली (उम्र 20 वर्ष)

बरामद सामान:

  1. ई-रिक्शा नंबर यूपी 16 जे.टी 2713, एक ई-रिक्शा का शीशा और एक स्टैपनी (मु.अ.सं. 92/2025)
  2. घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा नंबर डीएल 7 ई.आर 3466
  3. दो अवैध चाकू (सदरे आलम और आमिर के कब्जे से)

पंजीकृत मुकदमे:

  1. मु.अ.सं. 92/2025, धारा 303(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
  2. मु.अ.सं. 93/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह गिरफ्तारी ई-रिक्शा चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ी सफलता है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इसी तरह के अभियानों के जरिए अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close