25th March 2025

उत्तर प्रदेश

गुडवर्क: थाना बिसरख पुलिस ने डेढ़ वर्षीय अपहृता बच्ची को सकुशल बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published by : धर्मेंद्र शर्मा

सेंट्रल नोएडा (धर्मेंद्र शर्मा): थाना बिसरख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डेढ़ वर्षीय अपहृता बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। उत्कृष्ट कार्य के लिए डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने पुलिस टीम को 25,000 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

18 मार्च 2025 को वादिया, जो थाना बिसरख क्षेत्र के यूसुफपुर चक शाहबेरी में किराये पर रहती हैं, ने अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना दी। उनके अनुसार, 16 मार्च को 14जी एवन्यू गौर सिटी में सफाई का काम करने वाली रेनू और उसके साथी दिनेश बच्ची को बिना बताए कहीं ले गए। तहरीर के आधार पर थाना बिसरख में मु0अ0सं0 187/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज में रेनू को बच्ची को गोद में ले जाते हुए देखा गया। सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से पता चला कि रेनू और दिनेश पहले भट्टों पर ईंट पाथने का काम करते थे। इसके बाद कासगंज, अलीगढ़, इगलास, संत कबीरनगर, गाजियाबाद, हरियाणा और राजस्थान के भट्टों पर गहन खोजबीन की गई। पता चला कि ये दोनों खोडी, जिला भिवानी, हरियाणा में ईंट के भट्टे पर काम कर रहे थे।

22 मार्च 2025 को थाना बिसरख पुलिस ने आम्रपाली रिवर व्यू सोसाइटी, बिसरख से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

पूछताछ का खुलासा

पूछताछ में रेनू ने बताया कि उसकी शादी राजवीर से हुई थी, जिससे उसे चार बच्चे हैं। चार साल पहले उसकी मुलाकात दिनेश से हुई, जिसके बाद दोनों साथ रहने लगे। दिनेश और रेनू को बच्चा नहीं हो रहा था, इसलिए उन्होंने बच्ची को अगवा करने की योजना बनाई।

अभियुक्तों का विवरण

  1. रेनू (45 वर्ष) पत्नी राजवीर, निवासी नगला जार, थाना इगलास, अलीगढ़।
  2. दिनेश (28 वर्ष) पुत्र सत्यप्रकाश, निवासी अमृतपुर (भोडा गाँव), थाना सिन्दराऊ, हाथरस।

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. उ0नि0 सुनील कुमार
  2. उ0नि0 राकेश बाबू
  3. उ0नि0 सुशील कुमार
  4. है0का0 गुड्डु कुमार
  5. है0का0 हिमांशु

पुलिस की तत्परता से की गई कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close