
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने 12 साल बाद इस मुकाबले का खिताब अपने नाम किया है. यह जीत अकेले टीम इंडिया की नहीं, बल्कि पूरे भारत की है. जीत का आखिरी चौका लगते ही पूरे देशभर में जश्न का माहौल रहा। इसी जश्न के चलते गाजियाबाद जिले की मशहूर दा बेस्ट इंस्टिट्यूट ऑफ़ म्यूजिक एंड डांस ने ऐलान किया है कि भारत की इस जीत पर इंस्टिट्यूट में एडमिशन फ्री होंगे।
आपको बता दे कि भारतीय टीम के चैंपियंश ट्रॉफी जीतते ही देशभर में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोगों ने होली और दिवाली एक साथ मनाई। आसमान में जमकर आतिशबाजी हुई। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर जीत की बधाई दी। वहीं दूसरी ओर दा बेस्ट इंस्टिट्यूट ऑफ़ म्यूजिक एंड डांस के डायरेक्टर जावेद अमन ने भारत की जीत की खुशी में 10 दिन तक एडमिशन फ्री की घोषणा की है। दा बेस्ट इंस्टिट्यूट ऑफ़ म्यूजिक एंड डांस के डायरेक्टर गुरु जावेद अमन ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के लिए इंस्टिट्यूट में 10 दिन तक एडमिशन बिलकुल फ्री होंगे। दा बेस्ट के डायरेक्टर गुरु जावेद अमन ने भारतीय टीम व पूरे देश को बधाई दी व इस ख़ुशी के मौके पर 10 दिन तक फ्री एड्मिशन देने का ऐलान किया। जावेद अमन ने बताया कि इससे पहले भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर भी एक हफ्ते तक एडमिशन फ्री किये थे। जावेद अमन ने कहा कि यह जीत पूरे देश की जीत है, हमें टीम इंडिया पर गर्व है।



