उत्तर प्रदेश
बिसरख थाना प्रभारी का सराहनीय कार्य- फर्जी दस्तावेजों के जरिए भूमि का सौदा करने वाले गिरोह की 3अभियुक्तों को भारी मात्रा में फर्जी कागजात के साथ गिरफ्तार किया
रिपोर्ट : धर्मेंद्र शर्मा

सेंट्रल नोएडा (धर्मेंद्र शर्मा); थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेजों के जरिए भूमि सौदा करने वाले गिरोह के भंडाफोड़ से संबंधित है।
बिसरख पुलिस की कार्यवाही :
- गिरफ्तारी: पुलिस ने राकेश कुमार, सिराजुद्दीन और महेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया।
- अपराध: फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, किसान बही, खसरा और खतौनी तैयार कर 95 करोड़ रुपये में ज़मीन बेचने की साजिश।
- बरामद सामग्री:
- फर्जी दस्तावेज (आधार, पैन, किसान बही, खसरा, खतौनी)।
- मोबाइल फोन (2 स्मार्टफोन, 1 कीपैड)।
- घटना में प्रयुक्त कार (होंडा अमेज, HR 10 AJ 0349)।
डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा बताया गया कि इन लोगों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह लंबे समय से फर्जी कागजात बनाकर ज़मीन बेचने का काम कर रहा था।अन्य आरोपी फरार है पुलिस गहनता से जांच कर रही है बलिंदर, जनक गुर्जर, जनेश्वर, रोहित और अन्य की तलाश जारी।
पुलिस की कार्रवाई:
- वादी की शिकायत के बाद 04.03.2025 को थाना बिसरख पर केस दर्ज।
- धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा।
- गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अगली कार्रवाई जारी।



