14th March 2025

उत्तर प्रदेश

मुरादनगर : भूमाफियाओं ने रचा खेल, 2 साल बाद पता चला कब्रिस्तान की जमीन पर बना लिया मकान

रिपोर्ट : अबशार उलहक

जहां एक तरफ योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा व विकास के लिए पहली प्राथमिकता देने पर जानी जाती है मगर वही गाजियाबाद के मुरादनगर में भूमाफियाओं को कानून का जरा भी खौफ ना रहते हुए एक विधवा महिला के साथ ऐसी धोखाधड़ी की जिसमें उसको दो साल बाद पता चला कि उसने दूसरी जमीन पर घर बना लिया। पीड़ित विधवा महिला आलाअधिकारियों के यहां न्याय के लिए चक्कर लगा रही है।

आपको बता दे कि पीडित महिला का कहना है कि कुछ साल पहले उसको एक प्लाट की आवश्यकता थी। जिस कारण उसने अपने जानकार जमील से इस बारे में बात रखी। जमील ने नौशाद, शहजाद व सलमान से मिलाया। जिन्होने अपनी जमीन खसरा नं0-366 भूमी की खतौनी दिखाई थी। खतौनी दिखाकर विश्वास दिलाया कि आपके साथ कोई बेइमानी नहीं होगी। इसी विश्वास पर पीडित महिला ने एक प्लाट खसरा नं०-366 में 80 वर्ग गज का इन लोगो से 4,42,000 (चार लाख ब्यालीस हजार रूपये) में खरीद लिया। जिस का बैनामा 24/02/2022 को सब रजिस्ट्रार मोदीनगर के यहां पीड़ित महिला के नाम पर पंजीकृत करा दिया गया। महिला ने अपनी खरीदी हुई जमीन पर तुरंत मकान बना लिया। शायद पीडित महिला अनजान थी मुरादनगर भूमाफियाओं के कार्यों से इसलिए दो साल बाद 10-07-2024 को हल्का लेखपाल महिला के मकान पर आया और उसने बताया कि आप ने खसरा नं0 371 कर्बिस्तान की भूमि पर मकान बना रखा है। पीड़ित महिला ने अपना बैनामा दिखाया तो लेखपाल ने बताया कि आपको खसरा नं0- 366 की भूमि का बैनामा किया है और कब्जा खसरा नं० -371 कब्रिस्तान की भूमि पर करा दिया है। ये सुनकर पीड़ित महिला के पैरो के नीचे से जमीन निकल गई। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने तुरंत इस बारे में जमील नौशाद, शहजाद, सलमान को बताया तो उन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला इंसाफ के लिए शासन प्रशासन के कार्यालयों के चक्कर काट रही है। इन सब के बाद एक बड़ा सवाल उठ रहा है क्या पीड़ित महिला को योगी सरकार में इंसाफ मिल पाएगा, क्या भूमाफियाओं पर योगी सरकार अपना शिकंजा कस पाएगी ? हांलाकि इस मामले में पीड़ित महिला द्वारा गाजियाबाद डीसीपी ग्रामीण के समक्ष अपना शिकायती पत्र लेकर पहुंची। जिसमें उसको आश्वस्त किया गया कि जांचकर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close