#yogi #cmyogi #cmyogiadityanath #uttarpradeshnews #up #upnews #muradnagar #MuradnagarNews #Nagarpalika – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Tue, 26 Dec 2023 01:50:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png #yogi #cmyogi #cmyogiadityanath #uttarpradeshnews #up #upnews #muradnagar #MuradnagarNews #Nagarpalika – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 मुरादनगर : 11 स्कूलो के बच्चे देंगे आज धरने को समर्थन, डंपिंग ग्रांउड हटाने की है सिर्फ मांग https://nationnews18.com/3592/ https://nationnews18.com/3592/#respond Tue, 26 Dec 2023 01:50:32 +0000 https://nationnews18.com/?p=3592 गाजियाबाद के मुरादनगर में पाइपलाइन रोड स्थित पर चल रहे अखंड महायज्ञ को अब 9 दिन हो गए है जिसमें दर्जनो गांवो के किसान,महिलाए व बच्चे गाजियाबाद नगरनिगम से डंपिंग ग्रांउड हटाने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। धरना कर रहे लोगो को 30 दिसंबर आला-अधिकारियों से वार्ता करने का समय दिया गया है अगर उनकी बात नही मानी गई तो पंचायत बुलाकर आगे का निर्णय लिया जाएगा। आपको बता दे कि नगर निगम गाजियाबाद द्वारा शहरी कूड़ा ग्रामीण क्षेत्र में डम्प किये जाने से हो रहे प्रदूषण से क्षेत्र को मुक्त करने के लिए 17 दिसम्बर से शुरू हुए “अखंड महायज्ञ ” का 9वां दिन सोमवार को हो गया है। इसमे हर दिन आसपास गांव के लोगो व गणमान्य लोगो का समर्थन खूब प्राप्त हो रहा है उसी तरह तरह दुहाई गांव से गोलू त्यागी अपने दर्जनो साथियों के साथ व देवेंद्र चौधरी (नबीपुर) यज्ञ प्रसाद 50 किलो गुड़ लेकर अपने नौ साथियों के साथ पहुंचे एवं आहुति देकर सहयोग किया। आगामी रणनीति के अन्तर्गत आज के यज्ञ में 11 स्कूलों के बच्चे यज्ञ में आहुति प्रदान कर सहयोग करेंगे। समिति की आपात बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि यज्ञ में किसी ने बाधा उत्पन्न की तो उसका उसी भाषा में ज़बाब दिया जायेगा।

वही धरना दे रहे लोगो का कहना है कि दोपहर 12 बजे यज्ञ स्थल पर नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणो से वार्ता करते हुए डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन दिलाने में सहयोग करने का अनुरोध किया, जिस पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि जमीन की व्यवस्था तो जिला प्रशासन ही करेगा, हम ग्रामीण इस सम्बन्ध में कोई मदद नहीं कर पायेंगे। आप शहर का कूड़ा शहर के पार्कों में क्यों नहीं डालते, वही धरना दे रहे लोगो का कहना है कि जाते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने धमकी भरे शब्दों का प्रयोग करते हुए कि हमारे पास जमीन नहीं है, हम कूड़ा यही पर ही डम्प करेंगे, उनका कथन जैसे ही बाकी लोगो को पता लगा तो ग्रामीण उग्र होने लगे जिन्हें उपस्थित बुजुर्ग एवं जिम्मेदार लोगो ने समझाकर शांत किया।

]]>
https://nationnews18.com/3592/feed/ 0
मुरादनगर की इस बस्ती को या तो नाव दिलाई जाए या फिर इस समस्या से निजात दिलाए https://nationnews18.com/3471/ https://nationnews18.com/3471/#respond Thu, 07 Dec 2023 04:19:28 +0000 https://nationnews18.com/?p=3471 गाजियाबाद दिल्ली से सटा है इस जिले पर सभी की निगाह रहती है यहां अधिकारी विकास कार्यों में कोई चूक नही करते, देर सवेर विकास हो ही जाता है। जिले में हर जगह लोगो का कल्याण होता है मगर गाजियाबाद जिले के कस्बा मुरादनगर में सहबिस्वा बस्ती है जिसको शायद आलाधिकारी व नेतागण भूल गए है कि इस जगह में भी हजारों लोग रह रहे है। तस्वीरों में सिर्फ झलक दिखाई सकती है मगर दर्द सिर्फ वही के लोग भलीभाँति जानते है।

सहबिस्वा बस्ती का दर्द

मुरादनगर शहर में मंत्री, विधायक, चेयरमैन सभी रहे है जहां-जहां उन लोगों का आना जाना रहा वो सड़के और रास्ते कभी नही टूटे है। मगर शहर की बस्ती सहबिस्वा से शायद ही कोई नेता निकलकर गया हो जिस जगह की सड़क पर सालो-साल लगातार पानी भरा रहता है। हजारो परिवार इस बस्ती में रहते है मगर कभी इस दुख से निजात नही पा सके। मुरादनगर नगरपालिका में इस बस्ती के शामिल होने पर थोड़ी आस थी मगर उसका फायदा भी इन लोगो को नही मिल पाया है। सहबिस्वा में टूटी सड़के, गायब नालिया और बेकार पानी पी कर जी रहे है लोग जिससे वहां बीमारी बहुत ही आसानी से बट रही है।

मदद की गुहार

सहबिस्वा बस्ती में रहने वाले लोगो को अभी भी इस नरक से निजात दिलाने वालों से मदद की आस है कि शायद इस नरक से वो जल्द छुटकारा पायेंगे। बिना बारिश के ही गंदे पानी से भरी ये सड़के जल्द साफ और बेहतर दिखने लगेंगी। इस इलाके में बीमारी की असल वजह वहा की ऐसी दुर्दशा सामने होती है। बस्ती के लोगो का कहना है कि बस्ती की चौड़ी सड़को पर सालो-साल पानी रहता ही है कभी भी ये खत्म नही हुआ वही इस बस्ती के शुरूआत में आते समय कूड़े का ढ़ेर आपका स्वागत करता दिखाए पड़ेगा। इन समस्याओ से निजात दिलाने के सैकड़ो वादे तो मिले मगर कभी इस समस्या का समाधान नही हुआ। हांलाकि बस्ती वासियों को अभी भी आला-अधिकारियों से उम्मीद है वो जल्द इस समस्या को खत्म करके यहां के लोगो पर उपकार करेंगे।

]]>
https://nationnews18.com/3471/feed/ 0