womens_day – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Wed, 08 Mar 2023 12:13:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png womens_day – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 आज रात 12 बजे से महिलाओं का रोडवेज की बसों में राजस्थान में सफर करने पर नहीं लगेगा किराया https://nationnews18.com/1680/ https://nationnews18.com/1680/#respond Tue, 07 Mar 2023 18:22:42 +0000 https://nationnews18.com/?p=1680 राजस्थान में आज रात से महिलाओं को रोडवेज की बसों में सफर के लिए किराया नहीं देना होगा। फ्री ट्रेवल का ये लाभ कल पूरे दिन और रात 11:59 बजे तक मिलेगा। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरकार ने महिलाओं को ये सुविधा दी है। इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा जिनको आज होली-धुलंडी का पर्व मनाने के बाद अगले दिन नौकरी, पढ़ाई या अन्य काम-काज के लिए कल दूसरे शहर या जिलों में जाना है।

राजस्थान रोडवेज प्रशासन से जारी आदेशों के तहत फ्री सफर की सुविधा आज रात 12 बजे से मिलेगी। 12 बजे बाद अगर कोई महिला यात्रा के लिए रोडवेज की बसों में टिकट लेती है तो उनको एक भी रुपए नहीं देने होंगे। फ्री ट्रेवल का फायदा कल रात 11.59 बजे तक मिलेगा। फ्री ट्रेवल की सुविधा का लाभ केवल राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर ही मिलेगा।

अगर कोई राजस्थान की सीमा से बाहर जैसे दिल्ली, आगरा, मथुरा या दूसरे राज्यों के शहरों में जाता है ताे उससे राज्य की सीमा तक किराया नहीं लिया जाएगा। उसके आगे का किराया वसूला जाएगा।

आपको बता दें कि इस बार रोडवेज प्रशासन को पूरे प्रदेश में 8 लाख से ज्यादा महिलाओं के सफर करने अनुमान है। क्योंकि 7 मार्च को धुलंडी पर्व है और अगले दिन बड़ी संख्या में लोग अपने गांव या शहरों से काम-काज के दूसरे शहरों में आएंगे। इस कारण 8 मार्च को सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा यात्रियों की भीड़ रहेगी।

7:50 करोड़ का आएगा आर्थिक भार
राजस्थान रोडवेज की ओर से हर साल रक्षाबंधन, भाईदूज के दिन भी महिलाओं को फ्री ट्रेवल की सुविधा दी जाती है। इस बार महिला दिवस पर भी ये सुविधा दी है। इसके चलते रोडवेज प्रशासन पर करीब 7.50 करोड़ रुपए का आर्थिक भार आएगा। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक महिलाएं चाहे तो कल के ट्रेवल के लिए अभी से टिकट एडवांस में भी बुक करवा सकती है।

एसी और वोल्वो बस में नहीं मिलेगा फायदा
महिलाओं को कल मिलने वाली फ्री ट्रेवल की सुविधा का लाभ केवल साधारण और एक्सप्रेस बसों में ही मिलेगा। एसी, वोल्वो बसों में ट्रेवल करने पर महिलाओं से निर्धारित 70 फीसदी किराया वसूला जाएगा।

]]>
https://nationnews18.com/1680/feed/ 0