vc5news – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Fri, 07 Apr 2023 04:58:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png vc5news – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा;उमड़ी भक्तों की भीड़ https://nationnews18.com/2151/ https://nationnews18.com/2151/#respond Fri, 07 Apr 2023 04:57:47 +0000 https://nationnews18.com/?p=2151

संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमरे हनुमत बलवीरा।
अलवर : कस्बा अलावड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।आजाद युवा मंडल के अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने बताया कि अलावड़ा कस्बे में स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास शिव मंदिर पर आजाद युवा मंडल व सनातनी धर्म प्रेमियों के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राम भक्तोंं ने डीजे की धुन पर हनुमान जयंती पर भव्य शोभा यात्रा व झांकी निकाली गई।

शोभायात्रा में लोग भगवा झंडा लिए जय श्रीराम, बजरंग बली के नारे लगा और डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। शोभायात्रा मानकी रोड स्थित शिव मंदिर से निकाली गई जो रामलीला चौक व बस स्टैंड होते हुए मंदिर वापस पहुंची।इस शोभा यात्रा झांकी में भगवान श्री राम दरबार और पवन पुत्र हनुमान व अन्य देवी देवताओं की झांकियां शामिल रही।हनुमान मंदिरों में रामचरित मानस का पाठ हुआ। इस दौरान हनुमानजी का भव्य श्रृंगार किया गया। यात्रा समापन के बाद मंदिर में पूजन- महाआरती के साथ ही आयोजित व पंच मेवा प्रशाद का वितरण का सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

दूसरी ओर श्री शिवराम कला मंच के अध्यक्ष हेतराम प्रजापत की अध्यक्षता में रामलीला कमेटी के कार्यकर्ता संजय कालरा, शंकर पुजारी, रामेश्वर दयाल साहू, चेतन सेन के सहयोग से हनुमान जयंती निकलने के अवसर पर रास्तेे में झांकी पर पुष्प वर्षा कर भगवान की झांकी में लड्डुओं का भोग लगाकर यात्रा मैंं शामिल भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।जिसमें भारी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। इस शोभायात्रा में शशिकांत शर्मा, संजय कालरा,चेतन शर्मा, अभिषेक रावल, हरिओम शर्मा, राजन गुर्जर, सिकंदर गुर्जर,चमन शर्मा,विदांशु रावल,रोहित शर्मा,कपिल जाटव,सुंदर शर्मा,लखन गुर्जर,विष्णु जांगिड़,गोपी कोली सहित सभी भक्तगण शामिल हुए।सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अलावड़ा पुलिस चौकी प्रभारी हरिराम, रामगढ़ थाने थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार,संतराम,अपनी टीम के साथ रामगढ़़,नोगामा और एम आई थाने की पुलिस जाब्ता यात्रा में शामिल हुए और सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए यात्रा के साथ भ्रमण किया।

]]>
https://nationnews18.com/2151/feed/ 0
बापी पंचायत के सुदर्शनपुरा में पिछले कई दिनों से ग्रामीण गंदगी एवं कीचड़ से परेशान https://nationnews18.com/2126/ https://nationnews18.com/2126/#respond Tue, 04 Apr 2023 05:56:47 +0000 https://nationnews18.com/?p=2126 दौसा: जिले के बापी ग्राम पंचायत की सुदर्शनपुरा ढाणी में पिछले कई महिनों से क्षेत्रीय निवासियों को गंदगी एवं कीचड़ की समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय निवासियों ने बताया की गंदे पानी के निस्तारण को लेकर पंचायत की ओर से यहां बनाए गए गड्ढे कब के भर चुके हैं. उसके बाद अब गंदगी कीचड़ गड्ढे से बाहर ओवरफ्लो होता रहता है जिसके बारे में गांव के सरपंच कई बार अवगत कराया जा चुका है. उसके बाद भी स्थिति यथावत बनी हुई है. साफ़ सफाई को लेकर जब सरपंच को कॉल कर इसके बारे में बताते है तो कई बार इसका समाधान करा देने का आश्वासन दिया परंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई.

इस विषय में जब हमने सरपंच प्रतिनिधि को पूर्व में संपर्क किया तो उन्होंने संवाददाता को इसका समाधान करने की बात कही थी परन्तु समाधान नही होते देख दुबारा जब हमने फोन किया तो कोई जवाब नही मिल पाया .

ग्रामीणों ने बताया की पहले ही आए दिन सभी को मौसमी बीमारियों से परेशान होना पड़ रहा है, ऊपर से इस गंदगी से पनप रही बीमारियां, मक्खी-मच्छर से बच्चों बड़े बुजुर्गों की स्वास्थ्य की चिंता भी बढ़ रही है. कहीं भी आते जाते वक्त ग्रामीण वासी कीचड़ से होकर जाने को मजबूर हो रहे हैं.

]]>
https://nationnews18.com/2126/feed/ 0
जानिए राजस्थान में 1 अप्रैल से क्या-क्या बदलने वाला है:किसे क्या मिलेगा और क्या होगा फायदा https://nationnews18.com/2059/ https://nationnews18.com/2059/#respond Fri, 31 Mar 2023 20:00:57 +0000 https://nationnews18.com/?p=2059 1 अप्रैल यानी नए फाइनेंशियल ईयर के साथ आपके जीवन में बहुत कुछ बदल जायेगा । कई सुविधाओं के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना होगा तो 100 यूनिट फ्री बिजली से लेकर किराया तक में आपको छूट मिलने वाली है।

गैस सिलेंडर सस्ता मिलेगा, बिजली के बिल अब किसान और आम उपभोक्ताओं दोनों को थोड़े राहत देने वाले हैं। इसके साथ ही सरकार की कई योजनाएं भी 1अप्रैल से लागू हो जाएगी।

1 अप्रैल से क्या-क्या बदलने वाला है

फ्री बिजली
प्रदेश के 11 लाख किसानों को 2000 यूनिट महीने तक फ्री बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। किसान को रोज 66 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। फ्री बिजली का फायदा कृषि कनेक्शन पर मिलेगा। साथ ही आम बिजली उपभोक्ताओं को 100 यूनिट महीने तक फ्री बिजली मिलेगी। सीएम अशोक गहलोत ने इस साल के बजट में किसानों को 2000 यूनिट हर महीने तक किसानों और आम उपभोक्ताओं को 100 यूनिट फ्री देने की घोषणा की थी।

पालनहार योजना वाले 6.50 लाख अनाथ बच्चों को अब 1500 रुपए मिलेंगे
पालनहार योजना में शामिल 6.50 लाख अनाथ बच्चों को एक अप्रैल से हर महीने बढ़ा हुआ पैसा मिलेगा। 6 साल तक के बच्चों को हर महीने मिलने वाला पैसा 500 से बढ़ाकर 750 रुपए होगा। 7 साल से 18 साल के बच्चों को 1000 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए हर महीने मिलेंगे। यह बढ़ा हुआ पैसा 1 अप्रैल से लागू होगा।

रोडवेज बसों में महिलाओं का आधा किराया
1 अप्रैल से राजस्थान में रोडवेज की बसों में आधा किराया ही देना होगा। महिलाओं को रोडवेज किराए में छूट 30 से बढ़ाकर 50 फीसदी करने की बजट घोषणा आज रात 12 बजे बाद से ही लागू हो जाएगी। राजस्थान की सीमा में रोडवेज की बसों में यह छूट मिलेगी। यह छूट रोडवेज की लोकल और एक्सप्रेस बसों में मिलेगी, लेकिन वॉल्वो-स्केनिया बसों में ये सुविधा नहीं मिलेगी।

चिरंजीवी योजना से 25 लाख तक इलाज
चिरंजीवी योजना में 1 अप्रैल से 25 लाख तक का इलाज करवा सकेंगे। अब तक 10 लाख रुपए तक का इलाज करवा सकते थे। 1 अप्रैल से इसकी लिमिट 25 लाख तक हो जाएगी। चिरंजीवी योजना में शामिल परिवारों का एक्सीडेंट बीमा भी 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख हो जाएगा।

महिला सम्मान स्कीम शुरू होगी
बजट में 7.5% ब्याज दर के साथ ‘महिला सम्मान सेविंग सर्टीफिकेट’ लॉन्च की गई है। महिलाएं 2 सालों के लिए अधिकतम 2 लाख रुपए जमा कर सकेंगी। अभी देश में 78% कामकाजी महिलाएं भी गोल्डन रूल ऑफ सेविंग यानी 20% बचत भी नहीं करती हैं। 2 लाख रुपए की स्कीम से दो साल में 32 हजार रुपए का फायदा होगा।

500 रुपए में गैस सिलेंडर
उज्ज्वला योजना वाले परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। हर महीने री-फिलिंग के केवल 500 रुपए देने होंगे बाकी पैसा राज्य सरकार भरेगी। सीएम ने राहुल गांधी की यात्रा में मालाखेड़ा की सभा में इसकी घोषणा की थी। इसके बाद बजट में इसकी घोषणा की थी। इसे एक अप्रैल से लागू किया जाएगा।

 1000 रुपए मिनिमम पेंशन होगी
प्रदेश में 1 अप्रैल से सामाजिक सुरक्षा पेंशन कम से कम 1000 रुपए मिलेगी। 1 अप्रैल से पेंशन बढ़ जाएगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 15 फीसदी अपने आप बढ़ेगी।

डीजल वाहनों का रजिस्ट्रेशन सस्ता होगा
डीजल वाहनों पर वन टाइम टैक्स 2 फीसदी कम होगा। अब तक डीजल के फोर व्हीलर वाहनों पर रजिस्ट्रेशन के वक्त दो फीसदी वन टाइम टैक्स लगता था। अब डीजल-पेट्रोल वाहनों पर बराबर वन टाइम टैक्स लगेगा।

पार्ट टाइम कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर 3 लाख तक मिलेंगे
सरकार में पार्ट टाइम काम कर रहे कर्मचारियों के रिटायर होने पर अब 2 से 3 लाख रुपए का रिटायरमेंट पैकेज मिलेगा। इसमें होमगार्ड, सरकार में ठेके के रेक्सको कर्मचारी और पार्ट टाइम वाले दो लाख से ज्यादा कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। अब तक पार्ट टाइम कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर सरकार कुछ नहीं देती थी।

शहरी निकाय और पंचायतीराज कर्मचारियों के भत्ते 15 फीसदी बढ़ेंगे
प्रदेश भर में एक अप्रैल से शहरी निकायों और पंचायती राज कर्मचारियों के भत्तों और मानदेय में 15 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इन्हें अब बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा। पार्षद, नगरपालिका अध्यक्ष, सभापति, मेयर, वार्ड पंच, सरपंच, पंचायत समिति मेंबर, जिला परिषद मेंबर, प्रधान और जिला प्रमुखों के भत्ते और मानदेय 1 अप्रैल से 15 फीसदी बढ़ जाएंगे।

सिर्फ छह डिजिट वाले हॉलमार्क सोने के आभूषणों बिकेंगे
नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फा न्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिक सकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये अल्फान्यूमेरिक कुछ इस तरह से हो सकता है- AB1234

इस नंबर के जरिए ये पता किया जा सकेगा कि सोना कितने कैरेट का है। देशभर में सोने पर ट्रेड मार्क देने के लिए 940 सेंटर बनाए गए हैं।चार डिजिट वाली हॉलमार्किंग पूरी तरह बंद होगी।

]]>
https://nationnews18.com/2059/feed/ 0
इस बार सांवलिया सेठ के भंडारे से निकला यह सब : देख कर रह जायेंगे हैरान https://nationnews18.com/1818/ https://nationnews18.com/1818/#respond Sun, 12 Mar 2023 06:55:40 +0000 https://nationnews18.com/?p=1818 चित्तौडगढ़ जिले में स्थित सावंलिया सेठ मंदिर में खजाने से निकले कैश की गिनती पूरी हो गई है। इस सप्ताह तीन दिन तक गिनती की गई खजाने की और खजाने से निकले दस करोड़ रुपए से भी ज्यादा कैश, कई किलो चांदी और सोना। भक्तों ने सांवलिया सेठ के यह चढ़ावा करीब डेढ़ महीने में चढ़ाया है।

मंदिर प्रबंधन ने बताया कि इस बार होलिका दहन के बाद दानपेटियां खोली गई। सीसीटीवी कैमरों की नजर में पंद्रह से बीस लोगों ने दान पेटियों में आया कैश गिनना शुरु किया। इसकी गिनती तीन चरणों में की गई। तीसरे चरण की गिनती शुक्रवार रात पूरी हो गई। तीन चरणों कि गिनती में दस करोड़, एक लाख, 33 हजार रुपए कैश प्राप्त हुआ। उसके अलावा मनी ऑर्डर से करीब एक करोड़, तेरह लाख और ग्यारह हजार रुपए प्राप्त किए गए। इसके अलावा भक्तों ने मंदिर मंडल और भेंट कक्ष कार्यालय में करीब 849 ग्राम सोना और करीब दस किलो से ज्यादा चांदी अर्पित की है। इसके अलावा 21 किलो चांदी और करीब 164 ग्राम सोना अन्य तरीकों से मंदिर में भेंट किया गया है।

यह सारा पैसा और सोना चांदी नियमानुसार सांवलिया सेठ मंदिर प्रबंधन के द्वारा नियमानुसार उनके मंदिर के खातों में जमा कराया जाता है। इससे मंदिर से जुड़े कार्य निष्पादित किए जाते हैं। सांवलिया सेठ देश ही नहीं विदेशों में भी नामी हैं। इन करीब डेढ़ महीने के दौरान करीब पचास लाख से भी ज्यादा भक्तों ने एक अनुमान के अनुसार सेठ सांवलिया के दर्शन किए हैं।

]]>
https://nationnews18.com/1818/feed/ 0
H3N2 वायरस के केस देश में बढ़ रहे:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा बैठक, राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी https://nationnews18.com/1802/ https://nationnews18.com/1802/#respond Sun, 12 Mar 2023 06:00:18 +0000 https://nationnews18.com/?p=1802 भारत में H3N2 वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत सरकार की ओर से बताया गया है कि अभी तक देश में इस वायरस से 2 मोतें हो चुकी है, जिसमें पहली हरियाणा में और दूसरी मौत कर्नाटक में हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बैठक आयोजित की। बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ट्वीट करते हुए कहा कि “देश में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा बैठक की। राज्यों को अलर्ट रहने और स्थिति की बारीकी से निगरानी करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। केंद्र सरकार स्थिति से निपटने के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है 

H3N2 वायरस से 1 मार्च को हुई पहली मौत
कर्नाटक में हासन जिले के अलुर तालुक के एक 82 साल के व्यक्ति की 1 मार्च को मृत्यु हो गई, जो भारत में H3N2 वायरस से मौत होने का पहला मामला है। वह बुखार, गले में खराश और खांसी से पीड़ित थे और उनमें इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) के लक्षण थे। हसन के जिला स्वास्थ्य अधिकारी (DHO) डॉ शिवास्वामी डीएन ने बताया कि उन्हें 24 फरवरी को हासन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया था और 1 मार्च को उनकी मृत्यु हो गई।

हरियाणा में हुई H3N2 वायरस से दूसरी मौत
भारत में H3N2 वायरस से दूसरी मौत हरियाणा के 56 साल के व्यक्ति की हुई है, जो फेफड़े के कैंसर के रोगी थी। जनवरी में H3N2 वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था।

H3N2 वायरस के लक्षण सीजनल कोल्ड और कफ की तरह होते है। नीचे कुछ लक्षण लिखे जा रहे हैं, पढ़ें और सावधानी बरतें…

  • खांसी
  • नाक बहना या नाक बंद होना
  • गले में खराश
  • सिरदर्द
  • शरीर में दर्द
  • बुखार
  • ठंड लगना
  • थकान
  • दस्त
  • उल्टी
  • सांस फूलना

सवाल: H3N2 वायरस होने पर बुखार कितने दिनों में उतर जाता है?
जवाब:
 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) का मानना है कि इन्फेक्शन के लक्षण पांच से सात दिनों तक बने रह सकते हैं। H3N2 से होने वाला बुखार तीन दिनों में उतर जाता है। लेकिन खांसी तीन हफ्ते से ज्यादा दिनों तक बनी रहती है।

सवाल: क्या सिर्फ कुछ लक्षणों को देखकर पता करना संभव है कि आपको H3N2 इंफ्लूएंजा हुआ है?
जवाब:
 नहीं, सिर्फ लक्षणों को देखकर कंफर्म नहीं किया जाता। ब्लड सैंपल और दूसरे कुछ टेस्ट लैब में किए जाते हैं, जो बता देते हैं कि आपको H3N2 हुआ है या कोई दूसरी बीमारी है।

सवाल: H3N2 को फैलने से कैसे रोका जाए?
जवाब: 
इन स्टेप्स को फॉलो कर आप H3N2 को फैलने से रोक सकते हैं…

  • सेल्फ हाइजीन को मैंटेन करें, यानी साफ-सफाई का ख्याल रखें।
  • खाना खाने से पहले, चेहरा, नाक और मुंह को छूने से पहले हाथ धोएं।
  • जिन लोगों को H3N2 इंफ्लूएंजा हुआ है या फिर काेई इन्फेक्शन है, उसके संपर्क में न आएं।
  • पॉकेट में सैनिटाइज रखें और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करें।
  • हेल्दी खाना खाएं, ज्यादा से फल और सब्जी को अपने डाइट में करें शामिल।
  • सबसे जरूरी घर का ही खाना खाएं, स्ट्रीट फूड अवाइड करें।
  • खुद को हाइड्रेट रखें, लिक्विड इनेटक बढ़ाएं, पानी पीते रहें।
]]>
https://nationnews18.com/1802/feed/ 0