vc5_news – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Mon, 17 Apr 2023 05:21:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png vc5_news – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 UPSC में वैकेंसी:30 साल तक की उम्र सीमा वाले उम्मीदवार करें अप्लाई https://nationnews18.com/2245/ https://nationnews18.com/2245/#respond Mon, 17 Apr 2023 05:21:19 +0000 https://nationnews18.com/?p=2245 गवर्मेंट जॉब्स की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है।

UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) ने 69 पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसके तहत असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर और यूथ ऑफिसर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए 30 साल तक की उम्र के उम्मीदवार UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
सैलरी
भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर हर महीने 44 हजार 900 से लेकर 1 लाख 42 हजार 400 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम और पदों की संख्या इस प्रकार है।

असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर34
यूथ ऑफिसर7
असिस्टेंट मिनरल इकोनॉमिस्ट (इंटेलिजेंस)4
असिस्टेंट ओरे ड्रेसिंग ऑफिसर22
रीजनल डायरेक्टर1
असिस्टेंट कमिश्नर1
पद नाम और संख्या

एप्लिकेशन फीस
इस के लिए जनरल उम्मीदवार को 25 रुपए का शुल्क अदा करना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/महिला कैंडिडेट्स को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

उम्र सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस
भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

]]>
https://nationnews18.com/2245/feed/ 0
हवामहल विधानसभा क्षेत्र में हुआ पोस्टर विमोचन; घर-घर बांटे गए भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के कैलेंडर https://nationnews18.com/2171/ https://nationnews18.com/2171/#respond Sun, 09 Apr 2023 11:36:18 +0000 https://nationnews18.com/?p=2171 हाल ही में हवामहल विधानसभा क्षेत्र के जनसेवक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संयोजक वीरेंद्र शर्मा द्वारा हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का विवरण साझा करने हेतु पोस्टर का विमोचन करते हुए हवामहल विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास घर घर जाकर कैलेंडर बांटे गए

वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान सरकार की दमनकारी नीतियां एवं विभिन्न जन कल्याण हेतु बनाई गई योजनाएं केवल मात्र घोषणा बनकर रह गई है जनता को इससे किसी तरह का कोई विशेष लाभ नहीं मिल रहा है जबकि मोदी सरकार द्वारा बनाई गई विभिन्न जनकल्याण की योजनाओं से देशभर के विभिन्न राज्यों सहित राजस्थान की जनता को भी राहत प्रदान की गई है.

वीरेंद्र शर्मा से जब आगामी चुनाव के परिणामों को लेकर चर्चा की गई उन्होंने बताया कि आगामी समय में परिणाम स्वरूप प्रदेश की जनता तख्तापलट करेगी और भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ वापसी करेगी . साथ ही जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आप हवा महल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रत्याशी के तौर पर खुद को देखते हैं तब इसके जवाब में शर्मा ने बताया कि पार्टी के लिए काफी वर्षों से कार्यरत हैं. साथ ही जन सेवक के रूप में उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है और यदि पार्टी अवसर देती है तो वे निश्चित रूप से चुनाव में विधायक प्रत्याशी के तौर पर भागीदारी लेंगे.

इस दौरान रविवार को पर्वतपुरी,राजीवपुरी,गुर्जरघाटी,रामगढ़ मोड़ एवं अन्य आसपास के कई क्षेत्रों में घर घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के विवरण का कैलेंडर वितरण किया गया. इसमें पार्टी के स्थानीय अशोक जांगिड़, जितेंद्र सेन, सीताराम मीणा,राधेश्याम सैन सहित अन्य सदस्य गण भी मौजूद रहे. वीरेंद्र शर्मा भारतीय जनता पार्टी के हवा महल मंडल से पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में ग्रंथालय ई-ग्रंथालय, अध्ययन विभाग के प्रदेश सह संयोजक भी हैं

]]>
https://nationnews18.com/2171/feed/ 0
खबर का असर:जलमहल के सामने बड़ा डिवाइडर कट हुआ बंद https://nationnews18.com/2135/ https://nationnews18.com/2135/#respond Tue, 04 Apr 2023 18:07:49 +0000 https://nationnews18.com/?p=2135 VC5 NEWS ने हाल ही में 28 मार्च को “कहीं जानलेवा ना बन जाए यह लापरवाही;जलमहल के सामने मुख्य सडक में जगह जगह डिवाइडर कट” वाली खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए इन डिवाइडर कट से स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों को सुरक्षित रखने हेतु इसे खतरा बताया था.

इसके बाद संबंधित प्रशासन तक मामला पहुंचने के बाद इस पर एक्शन लेते हुए यहां छूटे हुए बड़े डिवाइडर कट को मंगलवार को तत्काल बंद किया गया.

]]>
https://nationnews18.com/2135/feed/ 0
बापी पंचायत के सुदर्शनपुरा में पिछले कई दिनों से ग्रामीण गंदगी एवं कीचड़ से परेशान https://nationnews18.com/2126/ https://nationnews18.com/2126/#respond Tue, 04 Apr 2023 05:56:47 +0000 https://nationnews18.com/?p=2126 दौसा: जिले के बापी ग्राम पंचायत की सुदर्शनपुरा ढाणी में पिछले कई महिनों से क्षेत्रीय निवासियों को गंदगी एवं कीचड़ की समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय निवासियों ने बताया की गंदे पानी के निस्तारण को लेकर पंचायत की ओर से यहां बनाए गए गड्ढे कब के भर चुके हैं. उसके बाद अब गंदगी कीचड़ गड्ढे से बाहर ओवरफ्लो होता रहता है जिसके बारे में गांव के सरपंच कई बार अवगत कराया जा चुका है. उसके बाद भी स्थिति यथावत बनी हुई है. साफ़ सफाई को लेकर जब सरपंच को कॉल कर इसके बारे में बताते है तो कई बार इसका समाधान करा देने का आश्वासन दिया परंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई.

इस विषय में जब हमने सरपंच प्रतिनिधि को पूर्व में संपर्क किया तो उन्होंने संवाददाता को इसका समाधान करने की बात कही थी परन्तु समाधान नही होते देख दुबारा जब हमने फोन किया तो कोई जवाब नही मिल पाया .

ग्रामीणों ने बताया की पहले ही आए दिन सभी को मौसमी बीमारियों से परेशान होना पड़ रहा है, ऊपर से इस गंदगी से पनप रही बीमारियां, मक्खी-मच्छर से बच्चों बड़े बुजुर्गों की स्वास्थ्य की चिंता भी बढ़ रही है. कहीं भी आते जाते वक्त ग्रामीण वासी कीचड़ से होकर जाने को मजबूर हो रहे हैं.

]]>
https://nationnews18.com/2126/feed/ 0
खबर का असर:दिल्ली हाईवे गलता गेट पर सड़क मरम्मत का कार्य शुरू https://nationnews18.com/2025/ https://nationnews18.com/2025/#respond Tue, 28 Mar 2023 02:18:40 +0000 https://nationnews18.com/?p=2025
9 मार्च को लगी खबर

हाल ही होली के त्यौहार पर जयपुर के आमेर रोड निवासी महिला टीचर की दर्दनाक मौत दिल्ली हाईवे स्थित सूरजपोल मंडी ,RAC के पास सड़क दुर्घटना में हो गई थी.

जिसके बाद VC5 NEWS ने क्षेत्र से गुजर रहे हाईवे की सड़क पर कई किलोमीटर तक पड़ताल की और पाया ताकि जगह जगह खुदी हुई सड़क और जगह जगह फेल रहे मिट्टी कंकर की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती है. उसके बाद लगी खबर से प्रशासन हरकत में आया और अब इसके मरम्मत कार्य की शुरुआत हो गई है

]]>
https://nationnews18.com/2025/feed/ 0
कॉफी है अच्छा एक्सफोलिएटर, इससे बने 5 स्क्रब से पाए निखरी त्वचा https://nationnews18.com/1997/ https://nationnews18.com/1997/#respond Sun, 26 Mar 2023 06:02:13 +0000 https://nationnews18.com/?p=1997 लेख : दीक्षा परेवा

ज्यादातर लोग कॉफी से अपने दिन की शुरुआत करते हैं। कॉफी आपको तुरंत एनर्जी देने में मदद करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही कॉफी आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम भी करती हैं ?
जी हां, कॉफी एक अच्छा एक्सफोलिएटर हैं जिसका स्किन पर इस्तेमाल करने से डेड स्किन खत्म होती हैं और त्वचा को निखार मिलता हैं। चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन कंट्रोल होता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ कॉफी स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं जो पोर्स को क्लीन करता है और आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाता है। साथ ही स्किन बैक्टीरिया मुक्त भी बन जाती है। आइये जानते हैं कॉफी से बने इन 5 स्क्रब के बारे में…

Image by istock

1 : कॉफी और दही से बना स्क्रब

ऑयली स्किन के लिए दही और कॉफी से स्क्रब बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको चाहिए दो बड़े चम्मच कॉफी पाउडर। इसके अलावा एक बड़ा चम्मच दही लें। एक बर्तन में दोनों सामग्री डालें। अब इन दोनों सामग्रियों को फेंटें। इस तरह फेंट लें कि सामग्री में कहीं गांठें न रह जाएं। जब आपके सामने एक गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाए, तो समझ लीजिए कि अब इस मिश्रण का उपयोग किया जा सकता है। इसे लगाने के लिए आप ब्रश का यूज कर सकते हैं या फिर अपनी उंगली में लगाकार पूरे चेहरे पर मिश्रण को फैला सकते हैं। चेहरे पर लगाने के बाद 10-12 मिनट तक मिश्रण को अच्छी तरह रगड़ें। लेकिन, ध्यान रखें कि सर्कुलर मोशन में और आराम से रगड़ना है। स्क्रबिंग के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। चेहरा साफ होने के बाद चेहरे को तौलिए की मदद से न पोंछे। इसके बाजय इसे अपने आप सूखने दें। आप चाहें, तो हल्के हाथों से चेहरे को थपथपा सकते हैं।


2 :कॉफी और नींबू के रस से बना स्क्रब

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए कॉफी पाउडर, नारियल की शक्कर, जैतून का तेल, नींबू का रस। इसे बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में अप्लाई करें। 5 से 7 मिनट के बाद साफ करें। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसी के साथ फेस स्क्रब में मौजूद कैफिन डार्क अंडर आई को साफ करता है।

3 :कॉफी और हल्दी से बना स्क्रब

इस फेस स्क्रब को बनाने के लिए आपको कॉफी पाउडर, दही और हल्दी की जरूरत पड़ेगी। एक छोटी कटोरी में कॉफी पाउडर और हल्दी पाउडर लें। इसमें दही मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। इससे त्वचा की मसाज करें। इसे त्वचा पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें। आप ग्लोइंग त्वचा को लिए इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकते हैं।

4: कॉफी और चावल के आटे से बना स्क्रब

यह स्क्रब त्वचा में मौजूद गंदगी को साफ करता है। जिससे एक्ने की समस्या कम हो सकती है। इसलिए आपको इस कॉफी स्क्रब को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाना चाहिए। इसके लिए एक बाउल में 1 चम्मच कॉफी पाउडर के साथ 1 चम्मच चावल का आटा मिलाएं। अब इसमें 2 चम्मच गुनगुना पानी डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें। लीजिए तैयार है आपका कॉफी स्क्रब। अब इस स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने के लिए छोड़ दें। अब अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। फिर फेस पर मॉइश्चराइजर लगाएं। एक्ने-प्रोन स्किन वाली महिलाओं को बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में 3 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए।

5: कॉफी और ओटमील से बना स्क्रब

इस कॉफी स्क्रब का इस्तेमाल करने से त्वचा से इन्फ्लेमेशन खत्म होता है साथ ही यह डेड स्किन सेल्स को भी खत्म करता है। आधा चम्मच कॉफी पाउडर और आधा चम्मच ओटमील पाउडर में लगभग एक चम्मच दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार करें। इसे अपने चेहरे पर लगाकर कुछ देर तक के लिए रहने दे। चेहरे को धोने से पहले हल्के हाथों से अपने चेहरे को इस मास्क के साथ स्क्रब करें और बाद में चेहरा अच्छे से धो लें। आप इस फेस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं।

Note : यह लेखिका के अपने निजी विचार हैं जिस पर आपकी सहमति असहमति होना स्वैच्छिक विषय है

]]>
https://nationnews18.com/1997/feed/ 0
पीएम मोदी और जापान के पीएम किशिदा ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में बनाई लस्सी और गोलगप्पे खाते नजर आए। https://nationnews18.com/1949/ https://nationnews18.com/1949/#respond Tue, 21 Mar 2023 03:32:09 +0000 https://nationnews18.com/?p=1949 जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। जापान के पीएम का यह दौरा करीब 27 घंटे के लिए रहेगा। पीएम किशिदा इस दौरे पर भारत और जापान से बीच संबंधों को बढ़ाने के साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियों के साथ दूसरे कई मामलों पर बातचीत करेंगे। भारत आने पर जापान के पीएम ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकत की। भारतीय पीएम मोदी ने जैपनीज़ पीएम किशिदा को जोर-शोर से स्वागत किया। 

जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने दिल्ली पहुच कर राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद हैदराबाद हाउस में किशिदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मोदी ने PM किशिदा को चंदन से बनी बुद्ध की प्रतिमा गिफ्ट में दी।

जापानी प्रधानमंत्री किशिदा ने कहा– मैंने आज PM मोदी को हिरोशिमा में होने वाले G-7 समिट के लिए न्योता दिया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। मैं भारत की धरती से आजाद इंडो-पैसिफिक को लेकर अपना विजन साझा करूंगा।

वहीं PM मोदी ने कहा– मैं PM किशिदा का भारत में स्वागत करता हूं। मेरी उनसे पिछले एक साल में कई बार मुलाकात हुई है। इस दौरान मुझे हमेशा दोनों देशों के बीच संबंध को लेकर पॉजिटिविटी महसूस हुई। आज मैंने उनसे हमारे G-20 अध्यक्षता की प्राथमिकताओं के बारे में बात की। हमारा लक्ष्य सभी को साथ लेकर चलना है।

आपको बता दे इस साल जापान G7 और भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है। जापानी प्रधानमंत्री की यात्रा से दोनों देशों को G20 और G7 के बीच सहयोग लाने का मौका मिलेगा। दोनों लीडर्स इस बारे में चर्चा कर सकते हैं कि कैसे फूड एंड हेल्थ सिक्योरिटी, एनर्जी ट्रांजिशन और इकोनॉमिक सिक्योरिटी पर G20 और G7 देश एक साथ काम कर सकते हैं।

]]>
https://nationnews18.com/1949/feed/ 0
जमवारामगढ़ की भावनी ग्राम पंचायत में युवा सोशल मीडिया द्वारा चला रहे सराहनीय मिशन https://nationnews18.com/1838/ https://nationnews18.com/1838/#respond Tue, 14 Mar 2023 19:52:30 +0000 https://nationnews18.com/?p=1838 स्व.श्रीमती राजंती देवी (कानीखोर, भावनी पंचायत) की जिनका पिछले 6 साल से कैंसर का इलाज चल रहा था जिनकी दिनांक 10-3- 2023 को मृत्यु हो गई

“इनके 4 बच्ची व 4 महीने का बच्चा है,इस बेसहारा गरीब परिवार व इन बच्चियों का पालन पोषण हो सके उसके लिए इस गरीब परिवार के लिए 10,50,100,500,2000,या आपकी इच्छा के अनुसार सहयोग करें”

फोनपे 9414904699 सुंडाराम मीणा

इस तरह का मैसेज लगातार कई व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर हो रहा है,जिसके परिणाम स्वरूप अब तक सैकड़ों लोगों द्वारा स्वेच्छा से काफी आर्थिक मदद परिवार को मिल चुकी है

]]>
https://nationnews18.com/1838/feed/ 0
जयपुर में आम आदमी पार्टी द्वारा तिरंगा रैली आयोजित:दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान यात्रा में शामिल https://nationnews18.com/1831/ https://nationnews18.com/1831/#respond Mon, 13 Mar 2023 18:10:55 +0000 https://nationnews18.com/?p=1831

सोमवार को आप ने जयपुर में सांगानेरी गेट से अजमेरी गेट तक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में आप संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के बाद अजमेरी गेट पर हुई जनसभा में केजरीवाल ने कहा- मैंने सुना है। वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत की अच्छी दोस्ती है। गहलोत पर आंच आती है तो वसुंधरा ने पूरी पार्टी उनके लिए खड़ी कर दी। ऐसे ही जब बीजेपी राजे पर करवाई कर रही थी तो गहलोत ने कांग्रेस उनके लिए खड़ी कर दी।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से आज तक राजस्थान में 48 साल कांग्रेस और 18 साल बीजेपी ने राज किया है। अब बीजेपी-कांग्रेस यह नहीं कह सकती कि हमें मौका नहीं दिया। राजस्थान का हाल बेहाल है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं,पेपर लीक हो रहे हैं। शहीदों की वीरांगनाओं को बेइज्जत किया जा रहा है। साल 1993 से अब तक बीजेपी और कांग्रेस को आपने बारी-बारी मौका दिया और बारी-बारी से दोनों ने राजस्थान को लूटा है।

 रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि राजस्थान में 48 साल कांग्रेस की सरकार रही, जबकि 18 साल भाजपा ने शासन किया और अब दोनों पार्टियां यह नहीं कह सकती कि जनता ने उन्हें मौका नहीं दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों, कांग्रेस और भाजपा ने राज्य को लूटने के लिए बारी-बारी से काम किया। इस बार ईमानदार पार्टी के लिए मतदान कीजिए। ‘आप’ को चुनिए, हम नहीं जानते की राजनीति कैसे की जाती है। हम जानते हैं कि अच्छे स्कूल और सड़क कैसे बनायी जाती हैं, मुफ्त पानी और बिजली और स्वास्थ्य व्यवस्था कैसे दी जाती है। 

राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बोले केजरीवाल-

हवाई अड्डे पर राजस्थान में ‘आप’ के संगठन के कमजोर होने के बारे में पूछे गये सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि राजस्थान में संगठन बनेगा और उसको मजबूत करेंगे उस पर काम कर रहे हैं। उसके लिये रात दिन मेहनत चल रही है। राजस्थान में आप पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि चेहरे भी आयेंगे। थोड़ा सा इंतजार कीजिए। यह हमारी पहली यात्रा है और कुछ दिनों बाद जब दोबारा मिलेंगे तो आप देखेंगे कि एक मजबूत संगठन बन गया होगा।

जयपुर में वीरांगनाओं के साथ बदसलूकी पर केजरीवाल ने कहा कि उन्हें खेद है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री से मिलने गए सैनिकों के परिवार के साथ बदसलूकी की गई, यह नहीं होना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि ‘‘आज आप देख सकते हो, राजस्थान का क्या हाल है, इतनी गरीबी है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं.. मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं..किसानों को अपनी फसल के दाम नहीं मिल रहे , बेरोजगारी है, महंगाई हो रही है। पूरे राजस्थान का बुरा हाल है। पेपर लीक हो रहे हैं।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम लिये बगैर उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बस की बात नहीं है सरकारी स्कूल को ठीक करना। उन्होंने कहा कि ‘एक व्यक्ति आजादी के 75 साल बाद आया जिसने सरकारी स्कूल ठीक करने चालू किये जो बर्दाश्त नहीं हुआ। बेचारे को इन लोगों ने जेल भेज दिया।

]]>
https://nationnews18.com/1831/feed/ 0
दौसा. पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने किया कोतवाली थाने का निरीक्षण https://nationnews18.com/1828/ https://nationnews18.com/1828/#respond Mon, 13 Mar 2023 17:42:17 +0000 https://nationnews18.com/?p=1828 सोमवार को एसपी संजीव नैन कोतवाली पुलिस थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान नवनिर्मित थाना भवन के निर्माण कार्य का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जांच अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित मुकदमों का निस्तारण व गुणवत्तायुक्त जांच करने को कहा। साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी डॉ. लालचंद, सीओ कालूराम, थाना प्रभारी लालसिंह आदि मौजूद रहे।

]]>
https://nationnews18.com/1828/feed/ 0